{"_id":"5ef2644fc73760024d24e4ed","slug":"us-ranks-four-chinese-media-outlets-as-foreign-missions","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका ने चीन के चार मीडिया संगठनों को विदेशी मिशन की श्रेणी में डाला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका ने चीन के चार मीडिया संगठनों को विदेशी मिशन की श्रेणी में डाला
Wed, 24 Jun 2020 01:51 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 24 Jun 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग
- फोटो : फाइल
अमेरिका ने चीन के चार और सरकारी मीडिया संगठनों को ‘विदेशी मिशन’ की श्रेणी में डाल दिया है। अमेरिका ने इन्हें ‘प्रोपेगंडा संगठन’ करार दिया है, जिनको सत्तारूढ़ चीन की कम्युनिस्ट पार्टी नियंत्रित करती है। इस कदम से दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ सकता है। फरवरी में भी अमेरिका ने चीन के पांच मीडिया संगठनों को विदेशी मिशन की श्रेणी में डाला था।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक, इन मीडिया संगठनों में चाइना सेंट्रल टेलीविजन, चाइना न्यूज सर्विस, द पीपुल्स डेली और ग्लोबल टाइम्स हैं। अमेरिका ने कहा कि ये संस्थाएं स्वतंत्र मीडिया संगठन नहीं हैं। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी इन्हें प्रभावी तरीके से नियंत्रित करती है। इन्हें प्रोपेगंडा संगठन के तौर भी जाना जाता है।
विज्ञापन
इससे पहले 18 फरवरी को शिन्हुआ समाचार एजेंसी, चाइना ग्लोबल टेलीविजन नेटवर्क, चाइना रेडियो इंटरनेशल, चाइना डेली डिस्ट्रिब्यूशन कॉरपोरेशन और हाई तियान डेवलपमेंट यूएसए को विदेशी मिशन की श्रेणी में डाला गया था।
विज्ञापन