{"_id":"5f5049d48ebc3e54e7048f42","slug":"us-presidential-elections-2020-democratic-party-launches-hindu-american-for-biden-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"US Presidential Elections 2020: डेमोक्रेटिक पार्टी ने शुरू किया ‘हिंदू अमेरिकन फॉर बिडेन’ कैंपेन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US Presidential Elections 2020: डेमोक्रेटिक पार्टी ने शुरू किया ‘हिंदू अमेरिकन फॉर बिडेन’ कैंपेन
Thu, 03 Sep 2020 07:11 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 03 Sep 2020 07:11 AM IST
विज्ञापन
जो बाइडेन (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले भारतीय मूल के मतदाताओं को अपने पाले में लाने का प्रयास तेज हो गया है। डेमोक्रेटिक पार्टी जो बिडेन के लिए समर्थन जुटाने के मकसद से ‘हिंदू अमेरिकन फॉर बिडेन’ नाम से एक नया अभियान शुरू करने जा रही है। इसके तहत भारतीय वोटरों को राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार बिडेन के पक्ष में वोट देने के लिए मनाया जाएगा।
विज्ञापन
अमेरिका के इलिनॉयस से भारतीय मूल के सांसद राजा कृष्णमूर्ति इस अभियान की शुरुआत गुरुवार को करेंगे। इससे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टीम ने भी पिछले हफ्ते इसी तरह का एक कैंपेन लांच किया था, जिसमें हिंदू वोटरों को लुभाने की कोशिश थी। बता दें कि अमेरिका में 3 नवंबर को राष्ट्रपति के चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन
डेमोक्रेटिक पार्टी ने भारतीय मूल की कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में भारतीय मूल के मतदाताओं का झुकाव डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से हो सकता है। ऐसा पहली बार है जब दोनों पार्टियां खुलकर हिंदू मतदाताओं का समर्थन हासिल करना चाहती हैं। अमेरिका में हिंदुओं की अच्छी खासी आबादी है, जो इस बार राष्ट्रपति चुनाव में निर्णायक साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
बिडेन ने पर्यूषण पर दी जैन समुदाय को बधाई
डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति के उम्मीदवार बिडेन ने पर्यूषण और दशलक्षण उत्सव के समापन पर जैन समुदाय के लोगों को बधाई दी। बिडेन ने मंगलवार को ट्वीट किया, कामना है कि हम सबको अपने जीवन में शांति और संतोष मिले। मिच्छामी दुक्कड़म और क्षमावाणी। पर्यूषण पर्व पर हर साल जैन समुदाय के लोग लगभग दस दिन तक उपवास और ध्यान करते हैं। जैन समुदाय के करीब डेढ़ लाख लोग अमेरिका में रहते हैं।