फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US presidential election kamala harris campaign Democratic Party news in hindi

US: कमला हैरिस ने चुनाव अभियान के लिए 11 लाख लोगों से जुटाए 10 करोड़ डॉलर, ट्रंप के प्रचार तंत्र पर लगाए आरोप

Wed, 24 Jul 2024 08:19 AM IST
श्वेता महतो न्यूज जेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज जेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 24 Jul 2024 08:19 AM IST
सार

59 वर्षीय कमला हैरिस ने कहा कि दो महीने पहले ही ट्रंप ने मार-ए-लागो में अपने आवास से बड़ी तेल उत्पादन कंपनियों और दलालों से कहा था कि वे एक अरब डॉलर के अभियान के चंदे के बाद उनकी वकालत करेंगे।
 

विज्ञापन
US presidential election kamala harris campaign Democratic Party news in hindi
अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स (फाइल)

विस्तार

अमेरका के उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने राष्ट्रपति अभियान के लिए 11 लाख से अधिक लोगों से 100 करोड़ डॉलर जुटाए। इससे यह स्पष्ट होता है कि उनके पक्ष में भारी समर्थन है। हैरिस डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की संभावित उम्मीदवार हैं। बता दें कि अमेरिका में इस साल नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होने वाला है। 
विज्ञापन


कमला हैरिस के अभियान को लेकर जारी एक बयान में कहा गया, "रविवार दोपहर और सोमवार की शाम तक टीम हैरिस ने 100 करोड़ डॉलर जुटाए। अब रविवार से 11 लाख से अधिक लोगों ने दान दिए। उनमें से 62 फीसदी लोग पहली बार दान करने वालों में से थे। इसके अलावा टीम हैरिस ने अपने पहले 24 घंटों में 8.1 करोड़ डॉलर जुटाए। इस ऐतिहासिक जीत के साथ राष्ट्रपति पद के लिए कमला हैरिस ने 24 घंटों में किसी भी किसी भी उम्मीदवार से सबसे अधिक धनराशि जुटाए। 888,000 से अधिक जमीनी स्तर के दान देने वालों ने दान दिया।"
विज्ञापन


डोनाल्ड ट्रंप पर साधा निशाना 
मंगलवार को उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने अपनी पहली चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ट्रंप अरबपतियों के समर्थन पर भरोसा जता रहे हैं। 59 वर्षीय हैरिस ने कहा कि दो महीने पहले ही ट्रंप ने मार-ए-लागो में अपने आवास से बड़ी तेल उत्पादन कंपनियों और दलालों से कहा था कि वे एक अरब डॉलर के अभियान के चंदे के बाद उनकी वकालत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमला हैरिस ने कहा, "दूसरी तरफ हम जन संचालित अभियान चला रहे हैं। हमारे पास कुछ ब्रेकिंग न्यूज थी। राष्ट्रपति अभियान में हमारे पास धन जुटाने के लिए सबसे अच्छे 24 घंटे थे, क्योंकि जन संचालित अभियान चला रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा, "यह अभियान हमारे राष्ट्र के लिए दो अलग-अलग दृष्टिकोणों के बारे में भी है। यहां हम भविष्य पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हमने अपने अतीत पर भी ध्यान केंद्रित किया। हम ऐसे भविष्य में विश्वास करते हैं जहां हर व्यक्ति को आगे बढ़ने का मौका मिले।"

हैरिस मे आगे कहा, "हम एक ऐसा भविष्य चाहते हैं, जहां किसी भी बच्चे को गरीबी में जीना न पड़े। जहां हर व्यक्ति को किफायती स्वास्थ्य देखभाल की सुविधा मिल सके। हम ऐसे भविष्य में विश्वास करते हैं जहां हर वरिष्ठ व्यक्ति सम्मान के साथ सेवानिवृत्त हो सके। मध्यम वर्घ को आगे बढ़ाना ही मेरा लक्ष्य है। जब मध्यम वर्ग मजबूत होगा तब अमेरिका मजबूत होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रंप अमेरिका को पीछे ढकेलने की कोशिश कर रहे हैं। ट्रंप पर आरोप लगाते हुए हैरिस ने कहा, उनका प्रोजेक्ट 2025 का एजेंडा मध्यम वर्ग को कमजोर करना है। हमें मालूम है कि हमें इसे गंभीरता से लेना होगा।"


कमला हैरिस ने कहा कि सभी व्यक्ति को बंदूक हिंसा के आतंक से सुरक्षित रहने की आजादी होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि वह गर्भपात के प्रतिबंधों को हटाएंगी। महिलाओं को अपने शरीर के बारे में स्वयं निर्णय लेने का अधिकार है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed