{"_id":"5f8ca8a60b1213022307935f","slug":"us-presidential-election-2020-supporters-angry-over-mispronunciation-of-kamala-harris-name-started-online-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमला हैरिस के नाम का गलत उच्चारण करने पर समर्थक नाराज , शुरू किया ऑनलाइन कैंपेन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कमला हैरिस के नाम का गलत उच्चारण करने पर समर्थक नाराज , शुरू किया ऑनलाइन कैंपेन
Mon, 19 Oct 2020 02:12 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 19 Oct 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
कमला हैरिस (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जॉर्जिया में एक चुनावी रैली में रिपब्लिकन पार्टी के सीनेटर डेविड परड्यू द्वारा डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उप-राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस का लगातार गलत नाम लेने से नाराज हैरिस समर्थकों ने ‘माय नेम इज’ और ‘आई स्टैंड विद कमला’ नाम से ऑनलाइन अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन
दरअसल, परड्यू ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उम्मीदवारी के समर्थन में हुई एक चुनावी रैली में हैरिस का लगातार गलत नाम लेकर उनका मजाक उड़ाया। शुक्रवार को मेकन शहर में एक रैली में परड्यू ने हैरिस के लिए कहा था, ‘काह-मह-ला? कमला- मला-मला? पता नहीं क्या है। उनके यह कहते ही दर्शक हंसने लगे।
विज्ञापन
राष्ट्रपति चुनाव के बाद संसद में अधिक संख्या में पहुंच सकते हैं भारतवंशी
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के बाद संसद में भारतवंशी सांसदों की संख्या बढ़ सकती है। सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने भारतीय-अमेरिकी सांसदों के अनौपचारिक समूह के लिए ‘समोसा कॉकस’ शब्द गढ़ा है। इस समूह में पांच भारतीय-अमेरिकी सांसद हैं, जिनमें से चार हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव के सदस्य हैं और एक अन्य सदस्य कमला हैरिस हैं, जो सीनेटर हैं और डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन
उम्मीद जताई जा रही है कि हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव में वरिष्ठ सदस्य डॉक्टर एमी बेरा, सांसद रो खन्ना और कृष्णामूर्ति समेत प्रमिला जयपाल फिर से चुनाव जीत सकते हैं। जयपाल इस सदन में पहली और एकमात्र भारतीय अमेरिकी महिला हैं। साथ ही कयास लगाए जा रहे हैं कि अगले वर्ष से जयपाल को संसद में डॉक्टर हिराल तिपिरनेनी का साथ मिल सकता है। वह एरिजोना में छठे निर्वाचन क्षेत्र से रिपब्लिक उम्मीदवार डेविड एस से कम मतों से आगे चल रहे हैं। उनकी उम्मीदवारी का समर्थन डेमोक्रेटिक पार्टी के कई नेताओं समेत पूर्व उप राष्ट्रपति और डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से इस बार राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन ने किया है।