{"_id":"5f89f921e0f51c3c2b20c2f6","slug":"us-presidential-election-2020-second-time-presidential-debate-canceled-trump-and-biden-clashing-on-many-issues","type":"story","status":"publish","title_hn":"US Presidential election 2020: टाउन हॉल में भिड़े ट्रंप-बिडेन, राष्ट्रपति पर सवालों का दबाव","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US Presidential election 2020: टाउन हॉल में भिड़े ट्रंप-बिडेन, राष्ट्रपति पर सवालों का दबाव
Sat, 17 Oct 2020 01:18 AM IST
देव कश्यप
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 17 Oct 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
जो बिडेन और डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में चुनाव को तीन हफ्ते से भी कम समय बाकी है। इस बीच, दूसरी प्रेसिडेंशियल डिबेट रद्द होने के बाद ट्रंप और बिडेन ने अलग-अलग होकर टाउन हॉल में शिरकत की। कई मुद्दों पर दोनों भिड़ते दिखे। ट्रंप आक्रामक रहे जबकि बिडेन ने विचारोत्तेजक सवाल दागे। दबाव में आए ट्रंप इन पर टालमटोल करते हुए सिर्फ यही कहते रहे कि मुझे वोट दें क्योंकि मैंने अमेरिका को फिर से शक्तिशाली बनाया है।
विज्ञापन
टाउन हॉल में राष्ट्रपति ट्रंप ने चरमपंथी षड्यंत्र-सिद्धांत समूह की बात की, मास्क पहनने को लेकर संदेह जताया, अपने ही एफबीआई निदेशक को फटकार लगाई और 2020 के चुनाव की वैधता पर हमला किया। इस सबके बजाय डेमोक्रेटिक प्रत्याशी जो बिडेन ने देश में राजनीतिक दरार पैदा होने और सार्वजनिक स्वास्थ्य पर चिंता जताते हुए सियासी मानदंडों को बहाल करने का वादा किया।
विज्ञापन
बिडेन ने आत्मविश्वास के साथ सवालों के जवाब भी दिए जबकि ट्रंप यह तक नहीं बता सके कि उन्होंने अमेरिका को पूर्ववर्ती राष्ट्रपतियों के मुकाबले किस तरह से बेहतर बनाया है। कोरोना वायरस के सवाल पर ट्रंप कुछ असहज दिखे। हालांकि, फिर खुद को संभाला और कहा- वैक्सीन बहुत जल्द आ जाएगी। जबकि बिडेन ने पर्यावरण और ट्रांसजेंडर का मुद्दा उठाते हुए कहा कि देश में हर छूट चुकी चीजों को न्याय मिलना चाहिए।
विज्ञापन
इन सवालों को ट्रंप ने टाला
बिडेन द्वारा उठाए गए मास्क के सवाल को ट्रंप ने टाल दिया और सिर्फ यही कहा कि मुझे एक कमरे में बंद नहीं किया जा सकता, काम के लिए मुझे बाहर जाना ही होगा। उन्होंने सिर्फ यही कहा कि वे मास्क विरोधी नहीं हैं। ओबामा केयर हटाने पर वे यह नहीं बता सके कि इसकी जगह वह कौन सा बिल लाएंगे और उसमें नया क्या होगा। इसी तरह आव्रजन और गर्भपात बिल पर भी ट्रंप सवालों को टालते रहे।
राज्यों के प्रतिबंध असंवैधानिक : ट्रंप
राष्ट्रपति ट्रंप ने ताजा बयान में कहा है कि कोरोना से निपटने के लिए कुछ अमेरिकी राज्यों द्वारा लगाए गए प्रतिबंध असंवैधानिक हैं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि राज्यों द्वारा इस तरह के उठाए गए कदम राजनीति से प्रेरित हैं। कोरोना वायरस प्रसार के लिए उन्होंने एक बार फिर चीन पर निशाना साधा। ट्रंप ने यह भी कहा कि देश में श्वेत-अश्वेत की राजनीति बंद होनी चाहिए। उन्होंने शहरों को जलाने वालों की निंदा की।
वायरस से डर गए हैं राष्ट्रपति : बिडेन
पूर्व उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक प्रत्याशी जो बिडेन ने ट्रंप प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्रपति देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से घबरा गए हैं। बिडेन ने कहा कि ट्रंप ने टाउन हॉल में न तो रोजगार के बारे में कोई बात की और न ही शेयर बाजार के बारे में कुछ कहा। चूंकि शेयर बाजार अर्थव्यवस्था का बैरोमीटर है और ट्रंप नहीं चाहते कि कोई उनसे आर्थिक मुद्दों पर बात करे।
ऑनलाइन प्रचार करेंगी हैरिस, ट्रंप ने दी शुभकामनाएं
डेमोक्रेटिक पार्टी से उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस के दो कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इस कारण हैरिस ने अपना चुनाव अभियान स्थगित कर ऑनलाइन प्रचार शुरू किया है। ट्रंप ने उत्तरी कैरोलिना के ग्रीनविले शहर की चुनावी रैली में अपने समर्थकों के बीच हैरिस को शुभकामनाएं देते हुए अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।