{"_id":"5f1f7735d30770148e1b3ded","slug":"us-presidential-election-2020-first-us-presidential-debate-to-be-held-on-september-29-at-cleveland","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: राष्ट्रपति पद के लिए पहली बहस 29 सितंबर को, ट्रंप और बिडेन होंगे आमने-सामने","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: राष्ट्रपति पद के लिए पहली बहस 29 सितंबर को, ट्रंप और बिडेन होंगे आमने-सामने
Tue, 28 Jul 2020 06:24 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 28 Jul 2020 06:24 AM IST
विज्ञापन
Donald trump and joe biden
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए पहली बहस 29 सितंबर को आयोजित होने जा रही है। इसका आयोजन ओहियो के क्लीवलैंड में होगा। इससे संबंधित आयोग सीपीडी ने इसकी जानकारी दी। इस पहली बहस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने प्रतिद्वंदी और डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बिडेन के सामने होंगे।
विज्ञापन
आयोग ने इस बहस के लिए 29 सितंबर की तिथि निर्धारित करते हुए कहा, सीपीडी को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि राष्ट्रपति पद के लिए पहली बहस की सह-मेजबानी केस वेस्टर्न रिजर्व यूनिवर्सिटी और क्लीवलैंड क्लीनिक करेंगे। इस बहस को क्लीवलैंड में हेल्थ एजुकेशन कैंपस (एचईसी) में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
तीन नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनावों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मुकाबला डेमोक्रेट प्रतिद्वंदी और पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेन से हो रहा है। सीपीडी ने कहा कि ट्रंप और बिडेन के बीच दूसरी बहस 15 अक्तूबर को मियामी, फ्लोरिडा में एड्रिएन आर्ट सेंटर फॉर द परफॉर्मिंग आर्ट्स में होगी। जबकि दोनों के बीच तीसरी बहस का आयोजन 22 अक्तूबर को नेशवील, टैनेसी के बेलमोंट यूनिवर्सिटी में किया जाएगा।
विज्ञापन
सात अक्टूबर को उपराष्ट्रपति माइक पेंस और पद के लिए उनके डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंदी के बीच साल्ट लेक सिटी में स्थित उटाह यूनिवर्सिटी में उपराष्ट्रपति पद के लिए बहस होगी। फिलहाल, बिडेन की तरफ से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है।
सभी बहस की अवधि 90 मिनट होगी और ये रात 9 बजे से 10.30 बजे तक बिना किसी विज्ञापन के प्रसारित की जाएंगी। इसका लाइव प्रसारण व्हाइट हाउस पूल नेटवर्क द्वारा किया जाएगा।