फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Trump said Now economy boom, second phase negotiations on trade deal with China soon

अमेरिका आर्थिक तेजी के दौर में, चीन के साथ व्यापार समझौते पर दूसरे चरण की बातचीत जल्द: ट्रंप

Tue, 21 Jan 2020 10:33 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, दावोस
पीटीआई, दावोस Published by: देव कश्यप Updated Tue, 21 Jan 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
US President Trump said Now economy boom, second phase negotiations on trade deal with China soon
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका ऐसी आर्थिक तेजी के दौर में पहुंच चुका है जिसे दुनिया ने पहले कभी नहीं देखा गया। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका-चीन के बीच व्यापार समझौते के दूसरे चरण पर बातचीत जल्द शुरू होगी।

विज्ञापन


विश्व आर्थिक मंच की सालाना बैठक में ट्रंप ने कहा कि यह निराशा का नहीं बल्कि उम्मीदों का वक्त है। उन्होंने कहा, आज मुझे इस बात की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि अमेरिका डब्ल्यूईएफ में शुरू गई एक अरब पौधे लगाने की पहल में शामिल होगा। अपने विशेष संबोधन में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि अमेरिका ऐसी आर्थिक तेजी के दौर में पहुंच चुका है जिसे दुनिया ने पहले कभी नहीं देखा गया। हालांकि वर्तमान में ट्रंप अमेरिका में महाभियोग का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि अगर हम अपने लोगों की क्षमता का उपयोग करें करों में कटौती करें, नियमन को सरल बनाएं, टूट चुके व्यापार समझौतों को पटरी पर लाएं और अमेरिकी ऊर्जा का पूर्ण उपयोग करें, तो समृद्धि जोरदार तरीके से लौट आएगी और वास्तव में यही हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा कि अमेरिकियों का सपना वापस आ गया है और यह पहले के मुकाबले कहीं बेहतर है। राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने दो साल पहले दावोस सम्मेलन को संबोधित किया था उस समय से लेकर अब तक अमेरिकी नागरिकों ने वापसी की है। यह उनकी भविष्यवाणी के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि उनके सत्ता में आने के बाद अमेरिका में 1.1 करोड़ रोजगार सृजित हुए। उनके कार्यकाल में औसत बेरोजगारी दर इतिहास में किसी भी राष्ट्रपति के कार्यकाल के मुकाबले सबसे कम रही है।

चीन के साथ व्यापार तनाव का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा कि चीन के साथ संबंध काफी अच्छा नहीं रहा। हमारे बीच तनाव हुए, लेकिन चीजें अब बेहतर हैं। दोनों देशों के पहले व्यापार समझौते के पहले चरण पर हाल ही में हस्ताक्षर हुआ है। इससे व्यापार तनाव कम करने में मदद मिलेगी। यह वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिये चिंता का बड़ा कारण रहा है। ट्रंप ने कहा कि उनके चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अच्छे संबंध हैं।


अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि शी जिनपिंग के साथ मेरा बेहतरीन संबंध है। वह चीन के लिये काम कर रहे हैं और मैं अमेरिका के लिए, लेकिन हम एक-दूसरे को पसंद करते हैं। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-चीन के बीच व्यापार समझौते के दूसरे चरण पर बातचीत जल्द शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed