{"_id":"5f90997fec99de5c8e64dc77","slug":"us-president-trump-has-business-in-china-and-bank-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा: चीन में है ट्रंप का कारोबार और बैंक खाता, लग सकता है चुनाव में झटका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
खुलासा: चीन में है ट्रंप का कारोबार और बैंक खाता, लग सकता है चुनाव में झटका
Thu, 22 Oct 2020 03:18 AM IST
Jeet Kumar
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 22 Oct 2020 03:18 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार को अमेरिकी चुनाव से पहले आयोजित होने वाली अंतिम प्रेसिडेंशियल डिबेट के ठीक पहले राष्ट्रपति ट्रंप के चीन से रिश्तों को लेकर एक नया खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
कोविड-19 और डेमोक्रेट प्रतिद्वंद्वी को लेकर चीन के खिलाफ आवाज उठाने वाले ट्रंप के टैक्स दस्तावेज बताते हैं कि चीन में न सिर्फ उनकी कारोबारी गतिविधियां चल रही हैं बल्कि उनका अज्ञात बैंक खाता भी वहां खुला हुआ है।
विज्ञापन
अमेरिकी चुनाव में ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ के इस खुलासे को लेकर चुनाव से ठीक पहले जबरदस्त गहमा-गहमी रहने वाली है। सबसे बड़ी बात यह है कि ट्रंप का चीनी बैंक में खुला खाता ट्रंप इंटरनेशनल होटल्स मैनेजमेंट द्वारा नियंत्रित होता है और 2013 से 2015 तक इस बैंक खाते से स्थानीय करों का भुगतान भी किया जाता रहा है।
विज्ञापन
ट्रंप के वकील और प्रवक्ता एलन गार्टन ने माना, एशिया में होटल उद्योग से जुड़े सौदों की संभावना तलाशने के लिए यह खाता खोला गया लेकिन कोई सौदा या लेनदेन नहीं किया गया। जबकि दस्तावेज बताते हैं कि ट्रंप ने न सिर्फ चीन में एक दशक तक परियोजनाओं का विस्तार किया बल्कि वहां दफ्तर खोले और चीन सरकार के नियंत्रण वाली एक कंपनी के साथ साझेदारी भी की।
चीन के खिलाफ ट्रेड वॉर छेड़ चुके ट्रंप अपने चीनी खाते से 1,88,561 डॉलर का स्थानीय करों में भुगतान भी कर चुके हैं।
सफाई : 2015 के बाद खाते से व्यावसायिक गतिविधियां नहीं कीं
ट्रंप के वकील एलन गार्टन ने न्यूयॉर्क टाइम्स के खुलासे पर सफाई दी कि ट्रंप इंटरनेशनल होटल्स मैनेजमेंट ने अमेरिका स्थित एक चीनी बैंक में करों के आसान भुगतान के लिए अपना खाता खोला। उन्होंने दलील दी कि 2015 के बाद से इस चीनी बैंक खाते से ट्रंप की टीम ने कोई व्यावसायिक गतिविधियां नहीं कीं। हालांकि, बैंक खाता खुला रहा।
हैरिस के जन्मदिन पर बिडेन बोले, अगली बार व्हाइट हाउस में मनाएंगे
उपराष्ट्रपति पद की डेमोक्रेटिक प्रत्याशी कमला हैरिस 56 साल की हो गई हैं। उनके जन्मदिन पर राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन ने उन्हें बधाई दी और कामना की कि वे अपना अगला जन्मदिन व्हाइट हाउस में आइस्क्रीम के साथ मनाएं। इस मौके पर बिडेन ने हैरिस के साथ एक फोटो भी पोस्ट की है, जिसमें दोनों नेता ताली बजाते नजर आ रहे हैं। हैरिस ने जन्मदिन पर लोगों से मतदान का आग्रह किया।
ट्रंप-बिडेन में गहराई तक बंटे हिंदू वोटर
राष्ट्रपति चुनाव से दो सप्ताह पूर्व देश में ट्रंप और बिडेन के हिंदू समर्थकों के बीच राजनीतिक विभाजन गहराता जा रहा है। दोनों के हिंदू समर्थकों में हिंदू मुद्दों पर हुई एक ऑनलाइन बहस से पता चलता है कि अमेरिका में यह समुदाय स्पष्ट रूप से बंटा हुआ है। हिंदू समुदाय का एक समूह बिडेन को मुस्लिम समर्थक बताता है तो दूसरा ट्रंप पर ‘नस्लवादी’ होने का आरोप लगाता नजर आया।