फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   us president joe biden to skip Papua New Guinea Australia trip

Joe Biden: ऋण संकट के बीच जो बाइडन ने ऑस्ट्रेलिया की यात्रा की रद्द, केवल जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग

Wed, 17 May 2023 03:02 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 17 May 2023 03:02 AM IST
सार

व्हाइट हाउस ने बयान जारी कर बताया है कि राष्ट्रपति बाइडन ने ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीस से बात की है और उन्हें सूचित किया कि वह ऑस्ट्रेलिया की अपनी यात्रा स्थगित कर रहे हैं।

विज्ञापन
us president joe biden to skip Papua New Guinea Australia trip
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने ऑस्ट्रेलिया और पापुआ न्यू गिनी की अपनी प्रस्तावित यात्रा रद्द कर दी है। हालांकि बाइडन इस सप्ताह जापान के हिरोशिमा में होने वाले जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। इससे पहले खबर आई थी कि अमेरिका बहुत ही जल्द कर्ज चुकाने के मामले में डिफॉल्टर घोषित हो सकता है। 

विज्ञापन


अमेरिकी वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने सोमवार (स्थानीय समय) को इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि यदि संसद इस मामले में कोई कदम नहीं उठाती है तो अमेरिका जून की शुरुआत में अपने दायित्वों को लेकर डिफॉल्ट घोषित हो सकता है। बता दें कि अमेरिका में तीन प्रमुख बैंक डिफॉल्ट घोषित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


बाइडन ने ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीस से की बात
व्हाइट हाउस ने बयान जारी कर बताया है कि राष्ट्रपति बाइडन ने ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीस से बात की है और उन्हें सूचित किया कि वह ऑस्ट्रेलिया की अपनी यात्रा स्थगित कर देंगे। उन्होंने एक आधिकारिक राज्य यात्रा के लिए पीएम अल्बनीस को आमंत्रित किया। साथ ही राष्ट्रपति की टीम ने पापुआ न्यू गिनी की टीम के पीएम के साथ बातचीत कर उन्हें भी जानकारी दी कि बाइडन अपनी यात्रा स्थगित कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


व्हाइट हाउस प्रवक्ता काराइन जीन-पियरे ने बयान में कहा कि राष्ट्रपति बिडेन जी7 शिखर सम्मेलन के पूरा होने के बाद रविवार को संयुक्त राज्य अमेरिका लौट आएंगे, ताकि कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठकों के लिए वापस आ सकें ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कांग्रेस डिफॉल्ट को टालने के लिए समय सीमा के भीतर कार्रवाई करे।  

 

अमेरिका में नकदी की कमी हो सकती है
इससे पहले येलेन ने अप्रैल की कर प्राप्तियों और मौजूदा खर्च स्तरों के आधार पर संभावना जताई थी कि जून की शुरुआत तक अमेरिका में नकदी की कमी हो सकती है। गौरतलब है कि अमेरिका में कुछ क्षेत्रीय बैंकों के पतन ने वैश्विक बैंकिंग क्षेत्र को सेचत किया था और अर्थव्यवस्थाओं में संक्रामक प्रभाव की आशंका पैदा की थी। क्षेत्रीय बैंकों का पतन सिलिकॉन वैली बैंक के साथ शुरू हुआ था। कम ब्याज दरों ने बैंकों के शुद्ध ब्याज लाभ को भी कम कर दिया, जिससे उन्हें कहीं और से परिचालन लागत में कटौती करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed