फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US president Joe Biden to meet Ashraf Ghani at White House

अमेरिका: राष्ट्रपति अशरफ गनी से व्हाइट हाउस में मुलाकात करेंगे जो बाइडन

Tue, 22 Jun 2021 03:09 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 22 Jun 2021 03:09 AM IST
सार

  • व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा, राष्ट्रपति गनी और डॉ. अब्दुल्ला की यात्रा (अफगानिस्तान में नाटो) सैनिकों की संख्या कम किए जाने के बीच अमेरिका और अफगानिस्तान के बीच स्थायी साझेदारी को रेखांकित करेगी।

विज्ञापन
US president Joe Biden to meet Ashraf Ghani at White House
अमेरिका-अफगानिस्तान - फोटो : iStock

विस्तार

राष्ट्रपति जो बाइडन अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी और वहां की राष्ट्रीय सुलह उच्च परिषद (हाई काउंसिल फॉर नेशनल रिकंसिलिएशन) के अध्यक्ष डॉ. अब्दुल्ला से शुक्रवार को व्हाइट हाउस में मुलाकात करेंगे। यह 11 सितंबर तक अफगानिस्तान से अमेरिका और नाटो के शेष बलों की वापसी से पहले गनी और बाइडन की आमने-सामने की पहली वार्ता होगी।

विज्ञापन


शुक्रवार को बैठक के दौरान राष्ट्रीय सुलह परिषद के डॉ. अब्दुल्ला भी होंगे शामिल
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा, राष्ट्रपति गनी और डॉ. अब्दुल्ला की यात्रा (अफगानिस्तान में नाटो) सैनिकों की संख्या कम किए जाने के बीच अमेरिका और अफगानिस्तान के बीच स्थायी साझेदारी को रेखांकित करेगी। उन्होंने कहा, बाइडन 25 जून को व्हाइट हाउस में अशरफ गनी और डॉ. अब्दुल्ला अब्दुल्ला का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।
विज्ञापन


साकी ने कहा कि अमेरिका, अफगान महिलाओं, लड़कियों व अल्पसंख्यकों सहित अफगान नागरिकों का समर्थन करने के लिए राजनयिक, आर्थिक और मानवीय सहायता प्रदान करने को लेकर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अमेरिका अफगानिस्तान सरकार के साथ संवाद बनाए रखेगा, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि देश फिर से उन आतंकवादी समूहों के लिए पनाहगाह न बन जाए, जो अमेरिका के लिए खतरा पैदा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed