{"_id":"6b0c2a085e6433b2950f63b8","slug":"bangladesh-violence-two-killed-as-awami-league-begins-nationwide-48-hour-lockdown-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश: हसीना की पार्टी के लॉकडाउन से भड़की हिंसा, दो कार्यकर्ताओं की मौत; 14 जिलों में बवाल क्यों?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बांग्लादेश: हसीना की पार्टी के लॉकडाउन से भड़की हिंसा, दो कार्यकर्ताओं की मौत; 14 जिलों में बवाल क्यों?
Sun, 29 Nov 2026 07:05 PM IST
राकेश कुमार
पीटीआई, ढाका।
पीटीआई, ढाका।
Published by: राकेश कुमार
Updated Sun, 29 Nov 2026 07:05 PM IST
सार
हसीना की पार्टी का 48 घंटे का लॉकडाउन शुरू होते ही बांग्लादेश में सड़कों पर संघर्ष छिड़ गया। दो कार्यकर्ताओं की मौत, पुलिस स्टेशन पर हमला और 14 जिलों में हिंसा के बीच अब सबकी नजर 16 दिसंबर पर है, जब हसीना ने स्वदेश लौटने का एलान किया है।
विज्ञापन
बांग्लादेश में प्रदर्शन
- फोटो : @ANI
विस्तार
बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के देशव्यापी लॉकडाउन के पहले ही दिन हिंसा भड़क उठी। रविवार को सत्तारूढ़ बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कार्यकर्ताओं और अवामी लीग से जुड़े लोगों के बीच कई जगहों पर झड़पें हुईं। इन घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में बम धमाके, आगजनी और सड़कें जाम करने की घटनाएं भी सामने आईं।
हालात ऐसे बिगड़े कि पद्मा ब्रिज और ढाका-भंगा एक्सप्रेसवे पर कई घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, हिंसा बांग्लादेश के 64 में से कम से कम 14 जिलों तक फैल गई। यह हिंसा ऐसे समय हुई है, जब शेख हसीना ने 16 दिसंबर को बांग्लादेश लौटने का एलान किया है। उनकी पार्टी ने रविवार से 48 घंटे के देशव्यापी लॉकडाउन का आह्वान किया था।
लॉकडाउन के पहले दिन कहां और कैसे हुई हिंसा?
रविवार सुबह शरियतपुर जिले के जजीरा उपजिला में अवामी लीग और बीएनपी से जुड़े लोगों के बीच टकराव हुआ। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, इस घटना में दो लोगों की जान चली गई। मृतकों की पहचान 30 वर्षीय इब्राहिम सिपाही और 40 वर्षीय निजामुद्दीन मृधा के रूप में हुई है। इब्राहिम सिपाही अवामी लीग की युवा शाखा जुबो लीग के कार्यकर्ता थे। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, उन पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। वहीं, निजामुद्दीन मृधा झड़प के दौरान गोली लगने से घायल हो गए थे। उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। बाद में करीब 90 किलोमीटर दूर ढाका के बड़े अस्पताल में ले जाते समय उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
टकराव की शुरुआत नौदोबा और बिकेनगर इलाकों में हुई। बताया गया कि दोनों पक्षों के लोग पहले एक-दूसरे का पीछा कर रहे थे। इसके बाद झड़प बढ़ गई और गोलीबारी के साथ देसी बम धमाके भी होने लगे। बांग्लादेश के गृह मंत्री सलाहुद्दीन अहमद ने दो लोगों की मौत की जानकारी मिलने की बात कही, हालांकि उन्होंने मृतकों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी।
हिंसा से आम लोगों और यातायात पर क्या असर पड़ा?
शरियतपुर में हुई झड़पों का असर पद्मा ब्रिज और ढाका-भंगा एक्सप्रेसवे पर भी पड़ा। इन दोनों रास्तों पर कई घंटे तक यातायात बाधित रहा। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीएनपी कार्यकर्ताओं की 12 से 20 मोटरसाइकिलों को आग के हवाले कर दिया गया। एक रेस्तरां, पास के भोजनालय और बीएनपी की रैली के लिए तय एक स्थान में भी तोड़फोड़ की गई।
गोपालगंज जिले में भी अवामी लीग के समर्थकों और उससे जुड़े संगठनों ने कई जगह जुलूस निकाले और सड़कें जाम कीं। इससे ढाका-खुलना हाईवे समेत कई प्रमुख रास्तों पर यातायात प्रभावित हुआ। यह जिला शेख हसीना का गृह जिला भी है। यहां मुक्सुदपुर में ग्रामीण बैंक की एक शाखा पर हमला कर तोड़फोड़ की गई। रिपोर्ट के मुताबिक, वहां से फर्नीचर और दस्तावेज बाहर निकालकर आग लगा दी गई।
पुलिस स्टेशन को भी बनाया निशाना
पाबना जिले के बेरा उपजिला में भी हिंसा की एक बड़ी घटना सामने आई। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, 50 से ज्यादा लोगों ने पुलिस स्टेशन पर हमला किया। इन लोगों को अवामी लीग का समर्थक बताया गया है। हमलावरों के पास भाले और बरछे जैसे हथियार थे। उन्होंने पुलिस स्टेशन पर देसी बम भी फेंके। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के 12 गोले और रबर की 123 गोलियां चलाईं।
हिंसा रोकने के लिए सुरक्षा बलों ने क्या इंतजाम किए?
हिंसा की घटनाओं को देखते हुए बांग्लादेश में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। राजधानी ढाका और छह अन्य जिलों में रातोंरात बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) की सात अतिरिक्त टुकड़ियां तैनात की गईं। बीजीबी के मुताबिक, पहले से ही 120 टुकड़ियां सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थीं। सात जिलों में निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल भी किया जा रहा है। इनमें ढाका और गोपालगंज शामिल हैं। शरियतपुर में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले और साउंड ग्रेनेड का इस्तेमाल किया। गोपालगंज में संवेदनशील स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर भी सुरक्षा बल तैनात किए गए।