फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Joe Biden Texas Uvalde Visit to meet families of victims killed in Texas school shooting

Joe Biden Texas Visit: जो बाइडन पहुंचे उवाल्डे, टेक्सास गोलीबारी में मारे गए बच्चों और शिक्षकों को दी श्रद्धांजलि

Mon, 30 May 2022 03:03 AM IST
देव कश्यप एएनआई, वाशिंगटन।
एएनआई, वाशिंगटन। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 30 May 2022 03:03 AM IST
विज्ञापन
US President Joe Biden Texas Uvalde Visit to meet families of victims killed in Texas school shooting
जो बाइडन - फोटो : Social media

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन रविवार को टेक्सास के उवाल्डे पहुंचे जहां रॉब एलीमेंट्री स्कूल में 18 साल के एक शूटर ने गोलीबारी कर पांच से 11 साल के 19 बच्चों और दो शिक्षकों को मार डाला था। उवाल्डे पहुंचने के कुछ देर बाद उन्होंने रॉब एलीमेंट्री स्कूल में बीते मंगलवार को हुई गोलीबारी में मारे गए बच्चों और शिक्षकों को श्रद्धांजलि दी। वे सेक्रेड हार्ट कैथोलिक चर्च में लोगों से मिलेंगे, इसके बाद दोपहर में पीड़ितों और बचे लोगों के परिवारों के साथ बैठक करेंगे।

विज्ञापन


इससे पहले, बाइडन ने छात्रों पर हमले की निंदा करते हुए कहा था कि बंदूक कानून हर त्रासदी को नहीं रोक सकते हैं, लेकिन उसका सकारात्मक प्रभाव इस ओर इशारा करता है कि हथियार प्रतिबंध समाप्त होने के बाद सामूहिक गोलीबारी तीन गुना बढ़ गई।  
विज्ञापन


बाइडन ने शनिवार को डेलावेयर विश्वविद्यालय में प्रारंभ भाषण देते हुए कहा था कि "बहुत अधिक हिंसा है। बहुत अधिक भय। बहुत अधिक दुःख है। यह अब स्पष्ट करने का समय है कि बुराई टेक्सास के उस प्राथमिक विद्यालय की कक्षा में, न्यूयॉर्क के उस किराने की दुकान में, बहुत सी जगहों पर आया जहां निर्दोष लोग मारे गए हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि उवाल्डे में बंदूकधारी के मकसद की अभी जांच की जा रही है। लेकिन टेक्सास के सार्वजनिक सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को कहा कि जब बंदूकधारी ने स्कूल में प्रवेश किया और जब अमेरिकी सीमा गश्ती एजेंटों ने कक्षा का दरवाजा खोलकर उसे मार डाला, उसके बीच 90 मिनट का अंतर था। 90 मिनट में 45 मिनट वह भी शामिल है जब 20 अधिकारी बाहर एक हॉल में खड़े थे और मास्टर कुंजी से दरवाजा खोलने की कोशिश की जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed