फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Joe Biden tells women during speech She was 12 and I was 30

Joe Biden: राष्ट्रपति जो बाइडन श्रोताओं के बीच बैठी महिला को देख बोले- वो 12 साल की थी और मैं 30 साल का था

Sun, 25 Sep 2022 02:09 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, वाशिंगटन
एएनआई, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 25 Sep 2022 02:09 AM IST
सार

जो बाइडन ने महिला को पहचानते हुए कहा कि तुम मुझे यहां हाए कहने के लिए आई हो। इसके बाद वहां मौजूद लोग जोर-जोर से हंसने लगे।

विज्ञापन
US President Joe Biden tells women during speech She was 12 and I was 30
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें अपने भाषण के दौरान एक ऐसी बात कहते हुए सुना जा सकता है कि जिसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। शनिवार को वाशिंगटन डीसी में नेशनल एजुकेशन एसोसिएशन मुख्यालय में शिक्षकों को संबोधित करने के दौरान बाइडन ने भीड़ में बैठी एक महिला को पहचान लिया तभी अचानक अपने भाषण को रोकते हुए उन्होंने कहा कि बहुत पुरानी बात है, वो 12 की थी और मैं 30 का था।

विज्ञापन


जो बाइडन ने महिला को पहचानते हुए कहा कि तुम मुझे यहां हाय (Hi) बोलने के लिए आई हो। इसके बाद वहां मौजूद लोग जोर-जोर से हंसने लगे। आगे राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि इस महिला ने मुझे बहुत कुछ करने में मदद की। हालांकि उन्होंने ऐसा कुछ जिक्र नहीं कि यह कब की बात है। लेकिन अब सोशल मीडिया पर लोग बाइडन पर सवाल खड़ा कर रहे हैं।
विज्ञापन


यूजर्स ने दी अपनी प्रतिक्रियाएं
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि वह राष्ट्रपति हैं कुछ भी बोल सकते हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह सच है तो उनको शोभा नहीं देता। एक अन्य यूजर ने लिखा कि राष्ट्रपति कहना चाहते होंगे मैं 12 साल का था और टीचर 30 साल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार नहीं जब फिसली राष्ट्रपति बाइडन की जुबान
ऐसा पहली बार नहीं जब जो बाइडन की जुबान फिसली हो इससे पहले उन्होंने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को राष्ट्रपति हैरिस बोलकर संबोधित कर दिया था। वहीं एक बार रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष पर बोलते हुए उन्होंने यूक्रेन की जगह ईरान बोल दिया था। जो बाइडन ने कहा कि पुतिन टैंकों के साथ कीव को घेर सकते हैं लेकिन वह कभी भी ईरानी लोगों के दिलों में अपनी जगह नहीं बना पाएंगे। इसके बाद ईरानी शब्द ट्विटर पर ट्रैंड करने लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed