{"_id":"604acc7b9836f30dcf502f4a","slug":"us-president-joe-biden-signs-19-trillion-dollar-covid-19-relief-bill","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: जो बाइडन ने 19 खरब डॉलर के राहत पैकेज पर हस्ताक्षर किए","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: जो बाइडन ने 19 खरब डॉलर के राहत पैकेज पर हस्ताक्षर किए
Fri, 12 Mar 2021 07:35 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 12 Mar 2021 07:35 AM IST
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन
- फोटो : twitter.com/JoeBiden
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने 19 खरब अमेरिकी डॉलर के राहत पैकेज पर बृहस्पतिवार को हस्ताक्षर कर दिए। राष्ट्रपति ने कहा है कि इस राहत पैकेज से कोरोना वायरस के कारण दिक्कतें झेल रहे लोगों, कारोबारियों को मदद मिलेगी और अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन
US President Joe Biden signs USD 1.9 trillion #COVID19 relief bill, a day earlier than planned pic.twitter.com/yCeQ7ioy5R
— ANI (@ANI) March 11, 2021
विज्ञापन
बाइडन ने राष्ट्रपति का पदभार संभालने के बाद पहली बार राष्ट्र को अपना प्राइम-टाइम संबोधन देने से कुछ घंटो पहले राहत देने वाले विधेयक पर हस्ताक्षर किए। अमेरिका में कोरोना वायरस महामारी के कारण 5.29 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
ओवल कार्यालय में विधेयक पर हस्ताक्षर करते हुए बाइडन ने कहा कि यह ऐतिहासिक कानून इस देश की रीढ़ की हड्डी (अर्थव्यवस्था) को फिर से मजबूत करेगा। बाइडन की योजना इस विधेयक पर शुक्रवार को हस्ताक्षर करने की थी लेकिन यह विधेयक बुधवार देर शाम ही व्हाइट हाउस पहुंच गया। यह उम्मीद से पहले आ गया।
उन्होंने कहा कि हम जल्द से जल्द इसे आगे बढ़ाना चाहते हैं। बाइडन ने कहा कि वह इस बारे में बात करेंगे कि बीते एक साल साल में देश किस-किस चीजों से गुजरा है और आगे क्या आने वाला है।