फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Joe Biden says we were hit with a virus that was met with silence and spread unchecked

अमेरिका: जो बाइडन ने कहा- एक मई तक सभी व्यस्कों को लग जाएगी कोरोना वैक्सीन

Fri, 12 Mar 2021 07:51 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 12 Mar 2021 07:51 AM IST
विज्ञापन
US President Joe Biden says we were hit with a virus that was met with silence and spread unchecked
Joe Biden - फोटो : ANI

कोविड10 राहत पैकेज पर हस्ताक्षर करने के साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि अमेरिका में सभी व्यस्कों को 1 मई तक वैक्सीन दे दी जाएगी। जो बाइडन ने 19 खरब अमेरिकी डॉलर के राहत पैकेज पर बृहस्पतिवार को हस्ताक्षर कर दिए। राष्ट्रपति ने कहा है कि इस राहत पैकेज से कोरोना वायरस के कारण दिक्कतें झेल रहे लोगों, कारोबारियों को मदद मिलेगी और अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिलेगा।

विज्ञापन

   

पूरी दुनिया जानती है कि अमेरिका में कोरोना वायरस ने किस कदर कहर बरपाया है। अस्पतालों में बेड तक की कमी आ गई थी और रोजाना मौत का आंकड़ा आसामान छू रहा था। अब कोरोना वायरस के उस दौर को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि एक साल पहले इस वायरस ने हमें आघात पहुंचाया था। ये वायरस बड़ी ही खामोशी से आया और सभी में फैल गया। कुछ दिनों, हफ्तों और महीनों तक हम टालते रहे, लापरवाही से बहुत मौतें हो गईं। हालांकि यह सभी के लिए अलग था और इस वायरस के कारण हम सभी ने कुछ न कुछ खो दिया है।
 

बाइडन ने कहा- मुझे पता है कि यह कठिन है, मुझे सही मायने में पता है। मेरी जेब में एक कार्ड है जिसमें अमेरिका में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों का आंकड़ा है। ये लोग कोविड 19 के कारण मारे गए। अभी तक अमेरिका में कुल 527,726 मौंते हुई हैं। जो प्रथम विश्व युद्ध, द्वितीय विश्व युद्ध, वियतनाम युद्ध और 9/11 से अधिक हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed