{"_id":"63b5d58dc4549b46ff7f6c91","slug":"us-president-joe-biden-confidence-in-indians-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"US President Joe Biden: बाइडन ने फिर जताया भारतीयों पर भरोसा, कई अहम पदों पर दी जिम्मेदारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US President Joe Biden: बाइडन ने फिर जताया भारतीयों पर भरोसा, कई अहम पदों पर दी जिम्मेदारी
Thu, 05 Jan 2023 01:07 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Thu, 05 Jan 2023 01:07 AM IST
सार
बाइडन की ओर से नामांकित और सीनेट में भेजे जाने वालों में रिचर्ड वर्मा और डॉ. विवेक हालेगेरे मूर्ति हैं। वर्मा को प्रबंधन और संसाधन उप मंत्री जबकि डॉ विवेक को विश्व स्वास्थ्य संगठन के कार्यकारी बोर्ड में अमेरिकी प्रतिनिधि बनाया गया है
विज्ञापन
जो बाइडन
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार को कम से कम आधा दर्जन भारतीय अमेरिकियों को प्रमुख प्रशासनिक पदों पर फिर से नामित किया। इसकी पुष्टि पिछली कांग्रेस में सीनेट की ओर से नहीं की जा सकी थी। 118वीं कांग्रेस मंगलवार को सीनेटरों के शपथ ग्रहण और अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने के साथ शुरू हुई। बाइडन की ओर से नामांकित और सीनेट में भेजे जाने वालों में रिचर्ड वर्मा और डॉ. विवेक हालेगेरे मूर्ति हैं। वर्मा को प्रबंधन और संसाधन उप मंत्री जबकि डॉ विवेक को विश्व स्वास्थ्य संगठन के कार्यकारी बोर्ड में अमेरिकी प्रतिनिधि बनाया गया है। 54 वर्षीय वर्मा ने 16 जनवरी 2015 से 20 जनवरी 2017 तक भारत में अमेरिकी राजदूत के रूप में काम किया है। फिलहाल वह मास्टरकार्ड में मुख्य कानूनी अधिकारी और ग्लोबल पब्लिक पॉलिसी के प्रमुख हैं। ओबामा प्रशासन के दौरान वर्मा ने विधायी मामलों के राज्य के सहायक सचिव के रूप में भी काम किया था।
इसके अलावा राष्ट्रपति बाइडेन ने अंजलि चतुर्वेदी को जनरल काउंसल, रवि चौधरी को वायु सेना का सहायक मंत्री, गीता राव गुप्ता को वैश्विक स्तर पर महिलाओं से जुड़े मुद्दों की राजदूत और राधा अयंगर प्लंब को रक्षा उप मंत्री के पद के लिए नामित किया है। इन सभी प्रमुख प्रशासनिक पदों के लिए बाइडेन ने पिछली कांग्रेस में भी लोगों को नामित किया था, लेकिन सीनेट ने उनके नामों की पुष्टि नहीं की थी।
एरिक गार्सेटी बने भारत में अमेरिकी राजदूत
इसके अलावा अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एरिक गार्सेटी को एक बार फिर भारत में अगले राजदूत के तौर पर नामित किया है। व्हाइट हाउस ने उम्मीद जताई है कि इस बार अमेरिकी सीनेट की उनके नाम की पुष्टि की जाएगी। व्हाइट हाउस ने उनका नाम सीनेट के पास भेजने के बाद एक बयान में कहा, कैलिफोर्निया के एरिक एम. गार्सेटी भारत में अमेरिका के राजदूत हो सकते हैं। भारत में अमेरिकी राजदूत का पद पिछले करीब दो साल से खाली है।
विज्ञापन
बाइडन के भारतीय समुदाय से हैं घनिष्ठ संबंध
अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने अपने सीनेटर दिनों से ही भारतीय समुदाय के साथ घनिष्ठ संबंध बनाए रखे हैं। उन्होंने 2020 में भारतीय मूल की कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति चुनकर इतिहास रच दिया था। व्हाइट हाउस में भारतीय-अमेरिकियों की सूची दर्शाती है कि उसके अंदर या बाइडन के ओवल कार्यालय में केवल कुछ ही बैठकें होंगी जिनमें भारतीय-अमेरिकी उपस्थिति नहीं होती होगी।