फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Joe Biden and Russia spar over Ukraine attack strategy presents Satellite Imagery news and updates

तनाव: अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- यूक्रेन पर हमले का खतरा बरकरार, रूस का जवाब- जरूरत पड़ी तो सैन्य तरीका आजमाने के तैयार

Thu, 17 Feb 2022 09:35 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन/मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन/मॉस्को Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 17 Feb 2022 09:35 PM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि यूक्रेन पर रूस के हमले का खतरा अभी भी बरकरार है और ये हमला अगले कुछ दिनों में ही हो सकता है। उन्होंने बताया कि यूक्रेन की सीमा तक अब रूसी सैनिकों के पीछे हटने के कोई संकेत नहीं मिले हैं। 

विज्ञापन
US President Joe Biden and Russia spar over Ukraine attack strategy presents Satellite Imagery news and updates
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन। - फोटो : Social Media

विस्तार

यूक्रेन को लेकर अमेरिका और रूस के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। दो दिन पहले ही रूस ने दावा किया था कि उसने यूक्रेन की सीमा पर तैनात अपने सैनिकों को वापस बुलाने का फैसला किया है। हालांकि, अमेरिका और ब्रिटेन ने सैटेलाइट तस्वीरों के जरिए रूस के इस दावे को झूठा करार दिया है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि यूक्रेन पर रूस के हमले का खतरा बरकरार है। उधर रूस ने भी साफ किया है कि अगर उसे अमेरिका की तरफ से सुरक्षा गारंटी नहीं मिलती है तो वह सैन्य तरीके आजमाने के लिए तैयार है। 
विज्ञापन


रूस के खतरे पर क्या बोले बाइडन?
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि यूक्रेन पर रूस के हमले का खतरा अभी भी बरकरार है और ये हमला अगले कुछ दिनों में ही हो सकता है। उन्होंने बताया कि यूक्रेन की सीमा तक अब रूसी सैनिकों के पीछे हटने के कोई संकेत नहीं मिले हैं। बाइडन ने यहां तक दावा किया कि हमें अब तक जो संकेत मिले हैं उनसे यह तय है कि रूस ने यूक्रेन पर हमले की तैयारी कर ली है। 
विज्ञापन


रूस ने क्यों दी सैन्य अभियान की धमकी?
बाइडन के इस बयान के ठीक बाद रूस के विदेश मंत्रालय ने भी बयान जारी किया है। इसमें कहा गया कि रूस ने अब तक यूक्रेन पर हमले की कोई तैयारी नहीं की है। हालांकि, बयान में आगे अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा गया है कि अगर उसे यूक्रेन को लेकर सुरक्षा गारंटी नहीं मिलीं तो वह सैन्य और तकनीकी कदमों के जरिए जवाब देने पर मजबूर हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका बोला- यूक्रेन मुद्दे पर भारत से समर्थन की उम्मीद
अमेरिका ने बुधवार को उम्मीद जताई कि नियम आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध भारत यूक्रेन पर रूसी आक्रमण की सूरत में अमेरिका का साथ देगा। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने कहा है कि रूस ने हाल के दिनों में यूक्रेन की सीमा पर सात हजार अतिरिक्त सैनिक तैनात किए हैं।


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने बताया कि चार देशों (क्वाड) के विदेश मंत्रियों के बीच हाल में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में हुई बैठक में रूस और यूक्रेन के मुद्दे पर चर्चा हुई। भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका के विदेश मंत्री इस बैठक में शामिल हुए थे। प्राइस ने कहा, ‘‘बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि इस मामले के राजनयिक-शांतिपूर्ण समाधान की जरूरत है।’’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed