फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US president election donald trump says kamala harris would lead third world war michelle obama

US President Election: 'वे तीसरा विश्वयुद्ध करा देंगी', जानिए कमला हैरिस को लेकर ट्रंप ने क्यों कही ये बात

Sun, 27 Oct 2024 11:22 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 27 Oct 2024 11:22 AM IST
सार

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पेंसिल्वेनिया में एक चुनाव प्रचार कार्यक्रम के दौरान कमला हैरिस पर निशाना साधते हुए कहा कि 'कमला हैरिस वैश्विक मामलों के बारे में कुछ नहीं जानतीं और उन्हें नहीं पता कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कैसे बात करनी है।'

विज्ञापन
US president election donald trump says kamala harris would lead third world war michelle obama
डोनाल्ड ट्रंप, कमला हैरिस - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में अब करीब एक हफ्ते का ही समय बचा है। यही वजह है कि दोनों उम्मीदवारों डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है और साथ ही एक दूसरे पर जुबानी हमले भी तेज कर दिए हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने अब अपने एक बयान में कहा है कि अगर कमला हैरिस राष्ट्रपति चुनी जाती हैं तो वे तीसरा विश्व युद्ध करा सकती हैं। 
विज्ञापन


ट्रंप बोले- राष्ट्रपति पद संभालने के योग्य नहीं है कमला हैरिस
पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पेंसिल्वेनिया में एक चुनाव प्रचार कार्यक्रम के दौरान कमला हैरिस पर निशाना साधते हुए कहा कि 'अगर वे राष्ट्रपति चुनी जाती हैं तो इस बात की गारंटी है कि अमेरिका तीसरे विश्वयुद्ध में शामिल हो जाएगा क्योंकि वे वैश्विक मामलों के बारे में कुछ नहीं जानतीं और उन्हें नहीं पता कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कैसे बात करनी है।' 
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा कि 'उन्हें राष्ट्रपति बनाना मतलब देश के लाखों लोगों के बच्चों की जिंदगी से जुआ खेलने जैसा है।' ट्रंप ने कहा कि विश्व युद्ध का खतरा जितना अब है, उतना कभी नहीं रहा। उन्होंने कहा कि अगर वे राष्ट्रपति पद पर होते तो इस्राइल पर हुआ 7 अक्तूबर का हमला हुआ ही नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमला हैरिस के समर्थन में मिशेल ओबामा ने की रैली
डेमोक्रेटिक पार्टी ने भी चुनाव प्रचार में पूरा जोर लगा दिया है। यही वजह है कि पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा भी कमला हैरिस के समर्थन में रैलियां कर रहे हैं। शनिवार को मिशिगन में कमला हैरिस के साथ एक रैली में मिशेल ओबामा भी शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने लोगों को डोनाल्ड ट्रंप को दोबारा राष्ट्रपति बनाने के लिए चेताया। मिशेल ओबामा ने ट्रंप के मानसिक स्वास्थ्य, उन पर चल रहे मामलों और यौन अपराध के आरोपों पर तंज कसा। 


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed