फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   us president Donald Trump ready for second stage of sanctions against Russia

US-Russia: ट्रंप ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाने की दी चेतावनी, तेल खरीदने वाले देशों पर भी लग सकती हैं पाबंदियां

Sun, 07 Sep 2025 10:54 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 07 Sep 2025 10:54 PM IST
सार

रूस द्वारा यूक्रेन पर किए गए भीषण हमले के बाद अमेरिका ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी है। ट्रंप ने रविवार को रूस पर नए प्रतिबंध लगाने को लेकर अहम बयान दिया है। 

विज्ञापन
us president Donald Trump ready for second stage of sanctions against Russia
ट्रंप और पुतिन (फाइल)। - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से रूस पर नए प्रतिबंध लगाने की धमकी दी है। ट्रंप ने रविवार को कहा कि वे रूस पर प्रतिबंधों के दूसरे चरण को लागू करने के लिए तैयार हैं। ट्रंप के इस बयान के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वह यूक्रेन युद्ध को लेकर अब और कड़ा रुख अपना सकते हैं। उनका यह बयान रूस की तरफ से यूक्रेन पर किए गए एक बड़े हवाई हमले के बाद सामने आया है।

विज्ञापन


व्हाइट हाउस में जब एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि क्या वे रूस के खिलाफ प्रतिबंधों के दूसरे चरण पर बढ़ने के लिए तैयार हैं?  इस पर ट्रंप ने संक्षेप में जवाब दिया, हां, मैं तैयार हूं। ट्रंप पहले भी रूस और उसके तेल खरीदारों पर कड़े प्रतिबंध लगाने की धमकी देते रहे हैं, लेकिन अब तक उन्होंने इन्हें टाल रखा था, क्योंकि वह बातचीत के जरिये हल तलाशना चाहते थे। 
विज्ञापन


हालांकि, उनके हालिया बयान से यह साफ हो गया है कि अमेरिका रूस के खिलाफ आक्रामक रुख अपना सकता है। गौरतलब है कि ट्रंप ने पद संभालते समय दावा किया था कि वे यूक्रेन युद्ध को जल्दी खत्म कर देंगे। लेकिन संघर्ष जारी रहने से उनकी नाराजगी और बढ़ गई है। अब देखना होगा कि प्रतिबंधों के दूसरे चरण में अमेरिका किन नए कदमों का एलान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन





रूस ने यूक्रेन पर किया बड़ा ड्रोन हमला
शांति प्रयासों के बीच रूस ने रविवार को यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला किया। 800 ज्यादा से ड्रोन और मिसाइलों से राजधानी कीव के मंत्रिपरिषद भवन समेत कई शहरों को निशाना बनाया गया, जिसमें एक नवजात समेत चार लोगों की मौत हो गई। इस हमले में मंत्रिपरिषद भवन में आग लग गई। यह पहली बार है, जब किसी सरकारी प्रतिष्ठान पर हमला किया गया है।


यह इमारत यूक्रेन के मंत्रिमंडल का मुख्यालय है, जहां उसके मंत्रियों के कार्यालय स्थित हैं। रूसी हमले के बाद इमारत के ऊपरी हिस्से में आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि कीव में सरकारी इमारत के अलावा अन्य शहरों में रिहायशी अपार्टमेंट को निशाना बनाया। कई इमारतों को भारी नुकसान हुआ है। इस हमले में 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। 

यूक्रेन की वायुसेना ने कहा कि रूस ने 805 ड्रोन और 13 मिसाइलों से कीव समेत कई शहरों पर हमला किया। हालांकि, यूक्रेनी वायु रक्षा प्रणाली ने 751 ड्रोन और चार मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया। यूक्रेन की प्रधानमंत्री यूलिया स्विरीडेन्को ने कहा, पहली बार दुश्मन के हमले से किसी सरकारी इमारत को नुकसान पहुंचा है। हम इमारतों को दोबारा बना लेंगे, लेकिन खोई हुई जानें वापस नहीं आ सकतीं। दुनिया को इस विनाश का जवाब सिर्फ शब्दों से नहीं, बल्कि काम से देना होगा। प्रतिबंधों को और मजबूत करने की जरूरत है, खासकर रूसी तेल और गैस के खिलाफ।

ये भी पढ़ें: R.I.C: रूस-भारत-चीन की नजदीकी से खफा ट्रंप के जख्मों पर लावरोव ने लगाया नमक, बोले- साझा हितों से गठजोड़ मजबूत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed