फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Donald Trump praises Prime Minister Narendra Modi and Indian Crowd after India Visit

ट्रंप बोले- भारत दौरे के बाद से भीड़ को लेकर उत्साहित नहीं होता, वहां एक लाख लोग थे यहां 15 हजार

Sun, 01 Mar 2020 09:06 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Sun, 01 Mar 2020 09:06 AM IST
विज्ञापन
US President Donald Trump praises Prime Minister Narendra Modi and Indian Crowd after India Visit
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। ट्रंप ने शनिवार को दक्षिणी पूर्वी अमेरिकी राज्य के दक्षिण कैरोलिना में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी एक महान व्यक्ति हैं, जो अपने देशवासियों से प्यार करते हैं। साथ में उन्होंने कहा कि भारत में उनके स्वागत में लाखों की संख्या में लोग आए थे, लेकिन इस रैली में कम हैं।

विज्ञापन

अब भीड़ को लेकर ज्यादा उत्साहित नहीं होता

ट्रंप ने भारत के मोटेरा स्टेडियम में एक लाख से ज्यादा लोगों की भीड़ को संबोधित करने को लेकर कहा कि भारत दौरे के बाद से वह अब भीड़ को लेकर ज्यादा उत्साहित नहीं होते हैं। उन्होंने कहा वे (पीएम मोदी) महान नेता हैं, उनकी लोकप्रियता काफी अधिक है। भारत जाना मेरे लिए सार्थक रहा।

विज्ञापन


रैली में कम लोग होने पर ट्रंप ने कहा कि मुझे आपसे यह कहते हुए अच्छा नहीं लग रहा लेकिन भारत में एक लाख से ज्यादा सीट वाला स्टेडियम था। जो कि पूरा भरा हुआ था। वह सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। पीएम मोदी मेरे साथ थे, बहुत अच्छे इंसान हैं, जिन्हें भारत में काफी प्यार मिलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत में एक लाख लोग थे यहां 15 हजार

उन्होंने आगे कहा, यहां भी भीड़ अच्छी है, लेकिन मैं ऐसी जगह से लौटा हूं जहां एक लाख लोग थे। यहां कितने होंगे? 15 हजार? ऐसे में उत्साह आना मुश्किल होता है। भारत में जुटी भीड़ के सामने कहीं और की भीड़ देखकर उत्साह आना मुश्किल है। अमेरिका की जनसंख्या भारत के मुकाबले बेहद कम है।



डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मैं भारत जाने के बाद अब भीड़ के बारे में फिर से उत्साहित नहीं हो सकता। मुझे इस भीड़ से प्यार है। मुझे वह भीड़ भी पसंद है। आपको बता दें कि उनके पास बहुत प्यार है... उनके पास एक महान प्रेम है। उनके पास एक महान नेता है, और उनके पास इस देश के लोगों के लिए प्रेम है। यह वास्तव में एक सार्थक यात्रा थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed