फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Donald Trump again pushes unproven drug as Covid-19 treatment

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर कहा, हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन है कोरोना की दवा

Tue, 28 Jul 2020 10:24 PM IST
मुकेश कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 28 Jul 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
US President Donald Trump again pushes unproven drug as Covid-19 treatment
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कहा है कि मलेरिया रोधी दवा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन कोरोना वायरस संक्रमण की प्रभावी दवा है। उन्होंने देश के अग्रणी संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. एंथनी फौसी की विश्वसनीयता को भी चुनौती दी।

विज्ञापन


वहीं, फौसी ने कहा कि वह अपना काम करना जारी रखेंगे। कई अध्ययनों से निष्कर्ष निकला है कि हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन कोविड-19 का प्रभावी उपचार नहीं है। यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने भी हाल में कोविड-19 के आपात उपचार में इस दवा के इस्तेमाल की अनुमति को वापस ले लिया था।
विज्ञापन


कोविड-19 टीके के विकास को प्रोत्साहन देने के लिए नॉर्थ कैरोलिना गए ट्रंप ने वहां से लौटने के बाद सिलसिलेवार ट्वीट किए और महामारी के उपचार में मलेरिया रोधी दवा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने एक ऐसा पोस्ट भी साझा किया जिसमें फौसी पर हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के मुद्दे पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया गया है। व्हाइट हाउस कोरोना वायरस कार्यबल के अग्रणी सदस्य फौसी मंगलवार को एबीसी के 'गुड मॉर्निंग अमेरिका' कार्यक्रम में दिखे और कहा कि वह मुद्दे पर एफडीए के साथ हैं तथा वह अपना काम करना जारी रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed