फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Biden admin expanded America's relations with India strengthened NATO count it achievement news

US: भारत के साथ रिश्ते बढ़ाने को अहम उपलब्धि मानता है बाइडन प्रशासन! राष्ट्रपति चुनाव के बाद बोले रक्षा मंत्री

Sat, 09 Nov 2024 07:51 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 09 Nov 2024 07:51 AM IST
सार

अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि बाइडन प्रशासन के दौरान भारत के साथ अमेरिका के रिश्ते और बेहतर हुए हैं। 

विज्ञापन
US President Biden admin expanded America's relations with India strengthened NATO count it achievement news
पीएम मोदी के साथ जो बाइडन - फोटो : एक्स/@narendramodi

विस्तार

अमेरिका के लिए राष्ट्रपति बाइडन के कार्यकाल के दौरान भारत के साथ रिश्ते बढ़ाना एक अहम उपलब्धि रहा है। यह कहना है कि अमेरिका के मौजूदा रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन का। उन्होंने शुक्रवार को डेमोक्रेट पार्टी के नेता के व्हाइट हाउस में रहने के दौरान के कुछ अहम फैसलों और उपलब्धियों को गिनाया। इनमें नाटो को मजबूत करना, यूक्रेन को मदद दिलाने के लिए 50 देशों को साथ लाना शामिल है। ऑस्टिन ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका के काम को बेहतरीन करार दिया है 
विज्ञापन


रक्षा मंत्री ने और किन-किन उपलब्धियों का जिक्र किया?
लॉयड ऑस्टिन ने कहा, "जब हम सत्ता में आए तो हमें फिलीपींस से निकाला जाने वाला था। लेकिन हम उस स्थिति से 180 डिग्री पर हैं। यानी अब हमारे फिलीपींस से बेहतरीन रिश्ते हैं और हम साथ काम करना जारी रख रहे हैं हैं।" उन्होंने कहा, "अगर आप ऑकस (ऑस्ट्रेलिया-यूके-यूएस) के गठबंधन को देखें तो इसके पास पीढ़ियों की क्षमता होगी, जो कि आगे जाकर बड़ा फर्क पैदा करेगी।" बता दें कि ऑकस गठबंधन के तहत यह तीनों देश साथ में परमाणु पनडुब्बी के निर्माण के लिए तैयार हुए हैं।
विज्ञापन


ऑस्टिन ने कहा कि बाइडन प्रशासन के दौरान भारत के साथ अमेरिका के रिश्ते और बेहतर हुए हैं। उन्होंने आगे कहा, "हम जब अमेरिका में सत्ता में आए तबसे जापान ने अपनी रक्षा में निवेश को दोगुना किया और लिस्ट काफी लंबी है। इसलिए चाहे यूक्रेन के समर्थन और वहां सुरक्षा के लिए सहायता प्रबंधन की बात हो या इस्राइल के स्वायत्त क्षेत्र की रक्षा में मदद की बात हो, हमने इसके लिए काम किया। इसके अलावा हमने हिंद प्रशांत क्षेत्र पर भी ध्यान बनाए रखा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में हार के बा रक्षा मंत्री का पहला बयान
अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप की जीत और डेमोक्रेटिक पार्टी की कमला हैरिस की हार के बाद यह रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन का पहला बयान है। उन्होंने कहा, "शुरुआत में हमें चीजों को संभालने में चुनौती का सामना करना पड़ा। यह हमारे लिए चुनौती ही रही। इसलिए हम इन चुनौतियों से निपटने और संसाधनों के सही इस्तेमाल में सफल रहे। इन कदमों के बाद देश अब सफलता की तरफ जा सकता है, अगर हम इस काम को आगे भी जारी रखें।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed