{"_id":"65160ebb8ef805f6290ed693","slug":"us-parliament-praised-sri-sri-ravi-shankar-and-acharya-lokesh-muni-for-work-in-the-field-of-peace-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएस: श्री श्री रविशंकर और आचार्य लोकेश मुनि को संसद ने सराहा, शांति के क्षेत्र में काम करने के लिए की तारीफ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यूएस: श्री श्री रविशंकर और आचार्य लोकेश मुनि को संसद ने सराहा, शांति के क्षेत्र में काम करने के लिए की तारीफ
Fri, 29 Sep 2023 05:09 AM IST
जलज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: जलज मिश्रा
Updated Fri, 29 Sep 2023 05:09 AM IST
सार
अमेरिकी संसद ने श्री श्री रविशंकर और आचार्य लोकेश मुनि को वैश्विक शांति और सद्भाव के लिए मान्यता दी है। अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने कहा कि शांति के अपने संदेश, शिक्षा, मानवता और दूसरों की भलाई के लिए अपने जीवन को समर्पित किया है।
विज्ञापन
श्री श्री रविशंकर
- फोटो : Twitter/@aolravinaik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी कांग्रेस ने भारत के दो आध्यात्मिक गुरुओं को सराहा है। अमेरिकी संसद ने श्री श्री रविशंकर और आचार्य लोकेश मुनि को वैश्विक शांति और सद्भाव के लिए मान्यता दी है। अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने कहा कि शांति के अपने संदेश, शिक्षा, मानवता और दूसरों की भलाई के लिए अपने जीवन को समर्पित किया है।
कृष्णमूर्ति ने की तारीफ
कृष्णमूर्ति ने कहा कि रविशंकर पिछले 40 वर्षों से अपने ध्यान और योग के बल से दुनिया भर के लोगों को आंतरिक शांति के लिए मार्गदर्शन दे रहे हैं। रविशंकर के कारण लोगों को आतंरिक शांति मिल रही है। इससे दुनिया में हिंसा में कमी आ सकती है। वहीं, उन्होंने कहा कि आचार्य मुनि ने खुद को जैन धर्म, बौद्ध धर्म और वैदिक दर्शन के लिए समर्पित कर दिया था। उन्होंने कई मौकों पर सांप्रादायिक हिंसा कम करने में मदद की। उन्होंने भारत के गुरुग्राम में विश्व शांति केंद्र खोला है। आचार्य मुनि जी के काम ने दुनिया भर के लोगों पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।
अमेरिकी कांग्रेस ने कॉकस का किया निर्माण
भारतीय मूल के अमेरिकी कांग्रेस थानेदार ने हिंदुओं, बौद्धों, सिखों और जैनियों के हितों की रक्षा के लिए एक नए कांग्रेसी कॉकस के गठन की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि अमेरिकी कांग्रेसनल कॉकस एचबीएसजे को दो दर्जन सांसदों का समर्थन मिला है। कॉकस से समुदायों की आवश्यकताओं और चिंताओं की जानकारी मिलेगी। समुदाय को एक मंच मिलेगा। इसका उद्देश्य धार्मिक भेदभाव का मुकाबला करना और समुदाय को धार्मिक स्वतंत्रता प्रदान करना है।