फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Parade Shooting: Know who is Robert Crimo III, who killed 6 person in Highland park

US Parade Shooting: जानिए कौन है रॉबर्ट क्रीमो उर्फ बॉबी, जिस पर अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस परेड के वक्त सवार हुआ खून

Tue, 05 Jul 2022 08:51 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 05 Jul 2022 08:51 AM IST
सार

अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी एफबीआई ने हाईलैंड पार्क में गोलीबारी को अंजाम देने वाले आरोपी की पहचान रॉबर्ट ई क्रीमो (Robert E Crimo III) उर्फ बॉबी के रूप में की। 

विज्ञापन
US Parade Shooting: Know who is Robert Crimo III, who killed 6 person in Highland park
रॉबर्ट क्रीमो अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस परेड का संदिग्ध हमलावर - फोटो : social media

विस्तार

शिकागो के हाईलैंड पार्क में अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस (4 जुलाई) के उपलक्ष्य में आयोजित परेड के दौरान गोलियां बरसाने वाले 22 साल के संदिग्ध हमलावर रॉबर्ट ई क्रीमो तृतीय उर्फ बॉबी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह सफेद रंग की होंडा कार से भागने की फिराक में था। वह गायक (Rapper) है और उसने कई लोकप्रिय गीत गाए हैं। 

विज्ञापन

सोमवार को बॉबी ने हाईलैंड पार्क के समीप एक इमारत की छत से अंधाधुंध गोलियां दागी थीं। इस गोलीबारी में 6 लोगों की मौत हो गई और 57 घायल हो गए थे। अचानक गोलीबारी से परेड मैदान में अफरातफरी मच गई थी। दहशत के मारे लोग भाग खड़े हुए थे। 
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, परेड स्थल से जान बचाकर निकले कई लोगों ने बताया कि उन्होंने खून से सनी कई लाशें देखी हैं। शिकागो सन-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, परेड सुबह 10 बजे शुरू हुई थी और इसके मात्र 10 मिनट बाद ही फायरिंग शुरू हो गई थी। अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी एफबीआई ने हाईलैंड पार्क में गोलीबारी को अंजाम देने वाले आरोपी की पहचान रॉबर्ट ई क्रीमो (Robert E Crimo III) उर्फ बॉबी के रूप में की। उससे पूछताछ जारी है, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर उसने गोलीबारी क्यों की?
विज्ञापन
विज्ञापन

कई घंटों बाद दबोचा गया संदिग्ध हमलावर
संदिग्ध आरोपी रॉबर्ट क्रीमो होंडा कार से भाग रहा था। इस कार पर इलिनॉय प्रांत की नंबर प्लेट लगी थी। संदिग्धों का विवरण रखने वाली एक ऑनलाइन एजेंसी के अनुसार उसका चेहरा पतला और गर्दन पर टैटू हैं। इस पहचान के आधार पर ही उसे दबोचा गया। 
अवेक द रैपर मंच से गाए गाने, 2020 में 'इन माई होंडा' से मिली प्रसिद्धि
बॉबी ने 'अवेक द रैपर' मंच से कई गीत गाए हैं। 2016 में उसने 'अवेक द रैपर' नाम से अपना पहला गाना रिलीज किया था। हालांकि, उसे 2011 से ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पहचान मिलने लगी थी। 2020 में उसने 'इन माई होंडा' शीर्षक से एक गाना जारी किया था। यह लोकप्रिय हुआ था। 

यूट्यूब, इंस्टाग्राम, ट्विटर ने लगाया बैन
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार क्रीमो पर यूट्यूब,  इंस्टाग्राम और ट्विटर ने पाबंदी लगा रखी है। उस पर इन सोशल मीडिया प्लेटफार्म के दिशानिर्देशों के उल्लंघन का आरोप है। उससे संबंधित पेज भी हटा दिए गए हैं। यह भी माना जा रहा है कि क्रीमो 2019 के चुनाव में हारने वाले मेयर प्रत्याशी का बेटा है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed