फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Osprey Military Aircraft crashes at coast of Japan several crew members onboard news and updates

Japan: जापान के तट पर क्रैश हुआ अमेरिका का ओस्प्रे सैन्य एयरक्राफ्ट, आठ लोग थे सवार

Wed, 29 Nov 2023 02:50 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 29 Nov 2023 02:50 PM IST
सार

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कोस्ट गार्ड को विमान के क्रैश होने की जानकारी स्थानीय समयानुसार करीब 2.45 बजे मिली। कोस्ट गार्ड इस क्रैश की जांच कर रहा है। 

विज्ञापन
US Osprey Military Aircraft crashes at coast of Japan several crew members onboard news and updates
अमेरिका का ओस्प्रे एयरक्राफ्ट - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

जापान में अमेरिका का एक विमान हादसे का शिकार हो गया। जापान के कोस्ट गार्ड ने बुधवार को बताया कि उसे कागोशिमा प्रीफेक्चर में याकुशिमा द्वीप के पास तटीय क्षेत्र में अमेरिका के ओस्प्रे सैन्य विमान के क्रैश होने की सूचना मिली है। बताया गया है कि एयरक्राफ्ट में आठ क्रू सदस्य सवार थे। 
विज्ञापन


शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कोस्ट गार्ड को विमान के क्रैश होने की जानकारी स्थानीय समयानुसार करीब 2.45 बजे मिली। कोस्ट गार्ड इस क्रैश की जांच कर रहा है। 
विज्ञापन


जापानी मीडिया ने कहा है कि इस घटना में एक शख्स को स्थानीय मछुआरों ने खोज निकाला। यह मछुआरे फिलहाल सर्च ऑपरेशन में कोस्ट गार्ड्स की मदद कर रहे हैं। हालांकि, बाकियों की खोज अभी जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी हादसों का शिकार हुआ है ओस्प्रे एयरक्राफ्ट
बता दें कि अमेरिका का ओस्प्रे एयरक्राफ्ट बीते कुछ समय में कई हादसों में शामिल रहा है। इसी साल अगस्त में ऑस्ट्रेलिया में सैन्य अभ्यास के दौरान भी एक ओस्प्रे विमान क्रैश हुआ था। इसमें एक अमेरिकी सैनिक की मौत हुई थी और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे। इसके अलावा 2022 में अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक ट्रेनिंग मिशन के दौरान भी एमवी-22बी ओस्प्रे विमान क्रैश हुआ था, जिसमें पांच अमेरिकी मरीन्स की जान चली गई थी। 2022 में ही नॉर्वे में एक ट्रेनिंग अभ्यास के दौरान ओस्प्रे क्रैश में चार अमेरिकी सैनिकों की जान चली गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed