{"_id":"63aca303f60e2678f6578cc4","slug":"us-news-southwest-airlines-has-cancelled-more-than-14500-flights-since-december-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Winter Storm: बर्फीले तूफान से अमेरिका में 14 हजार से ज्यादा उड़ानें रद्द, साउथवेस्ट एयरलाइंस में गहराया संकट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Winter Storm: बर्फीले तूफान से अमेरिका में 14 हजार से ज्यादा उड़ानें रद्द, साउथवेस्ट एयरलाइंस में गहराया संकट
Thu, 29 Dec 2022 01:41 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 29 Dec 2022 01:41 AM IST
सार
अमेरिकी परिवहन मंत्री पीट बटिगिएग ने कहा कि यह सब उस भीषण तूफान के साथ शुरू हुआ। हमने देखा कि सर्दियों का मौसम देश को प्रभावित कर रहा है और सभी एयरलाइनों को गंभीर रूप से बाधित कर रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में बर्फीले तूफान से लोगों की जिंदगी पर काफी प्रभाव पड़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका की साउथवेस्ट एयरलाइंस ने 23 दिसंबर से 28 दिसंबर तक 14,500 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी हैं। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटअवेयर के मुताबिक 28 दिसंबर की सुबह 2,500 और उड़ानें रद्द कर दी गईं।
विज्ञापन
सर्दियों का मौसम देश को प्रभावित कर रहा है
अमेरिकी परिवहन मंत्री पीट बटिगिएग ने बुधवार को कहा कि हजारों रद्द उड़ानें सिस्टम की विफलता है। उन्होंने कहा कि मुझे गलत मत समझिए, यह सब उस भीषण तूफान के साथ शुरू हुआ। हमने देखा कि सर्दियों का मौसम देश को प्रभावित कर रहा है और सभी एयरलाइनों को गंभीर रूप से बाधित कर रहा है।
विज्ञापन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल के दिनों में देशभर में मौसम संबंधी घटनाओं में कम से कम 60 लोगों की मौत की खबर है। उन्होंने विमान कंपनी पर निशाना साधते हुए कहा कि उड़ानों को रद्द होना साउथवेस्ट एयरलाइंस सिस्टम की विफलता है।
विज्ञापन
आगे कहा कि एयरलाइन को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि फंसे हुए यात्रियों को उनके गंतव्य पहुंचाने जरूरत है और उन्हें केवल उड़ानों के लिए ही नहीं बल्कि पर्याप्त मुआवजा प्रदान जाना चाहिए। आगे कहा कि होटल, जमीनी परिवहन, भोजन जैसी चीजें यह एयरलाइंस की जिम्मेदारी है।
क्रिसमस के मौके पर भी परेशान हुए थे हवाई यात्री
इससे पहले क्रिसमस के मौके पर काफी यात्री हवाई अड्डों पर फंसे रहे थे। उनकी फ्लाइट या तो रद्द हो गई थी या फिर उनके उड़ानों में देरी थी। अटलांटा, शिकागो, डेनेवर, डेट्रॉयट और न्यूयॉर्क तक एयरपोर्ट्स का बुरा हाल था। बफेलो एयरपोर्ट को बंद रखा गया। गुरुवार से सोमवार की सुबह तक 16,000 से अधिक उड़ानें रद्द की गईं। बफेलो नियाग्रा सहित कई हवाई अड्डे समय-समय पर बंद रहे। अमेरिका में इस तूफान से बफेलो क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। यहां कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई है।