{"_id":"64522e982b0292f65c087b39","slug":"us-navy-confirms-second-seizure-in-recent-days-says-iran-seizes-panama-flagged-oil-tanker-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी नौसेना ने लगाया आरोप: ईरान ने फिर जब्त किया जहाज, इस बार पकड़ा पनामा के झंडे वाला तेल टैंकर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिकी नौसेना ने लगाया आरोप: ईरान ने फिर जब्त किया जहाज, इस बार पकड़ा पनामा के झंडे वाला तेल टैंकर
Wed, 03 May 2023 03:22 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Wed, 03 May 2023 03:22 PM IST
सार
पांचवें बेड़े ने कहा कि ईरान की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है, जो अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है। ये क्षेत्र की सुरक्षा के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि ईरान द्वारा लगातार जहाजों को जब्त करना वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए खतरा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी नौसेना ने कहा कि ईरान ने होरमुज की खाड़ी में पनामा के झंडे वाले एक तेल टैंकर को जब्त कर लिया है। बता दें, यह तेहरान की ओर से हाल के दिनों में जब्त किया गया इस तरह का दूसरा जहाज है। नौसेना के मध्यपूर्व स्थित 5वें बेड़े ने जब्त किए गए पोत की पहचान निओवी के रूप में की है। बताया जा रहा है कि ईरान के अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड ने जहाज को जब्त किया है।
विज्ञापन
नौसेना ने टैंकर के आसपास एक दर्जन गार्ड जहाजों की तस्वीरें प्रकाशित की हैं। नौसेना ने कहा कि उन जहाजों ने तेल टैंकर को उनके साथ जाने के लिए मजबूर किया और ईरान के बंदर अब्बास के तट से ईरानी क्षेत्रीय जल की ओर बढ़ गया।
विज्ञापन
पांचवें बेड़े ने कहा कि ईरान की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है, जो अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है। ये क्षेत्र की सुरक्षा के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि ईरान द्वारा लगातार जहाजों को जब्त करना आज समुद्री सुरक्षा और वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए खतरा है।
विज्ञापन
पहले भी जब्त किया जा चुका है जहाज
ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर जारी तनाव के बीच ईरानी नौसेना ने अमेरिका की ओर जा रहे मार्शल द्वीप समूह के झंडे वाले एक तेल टैंकर को ओमान की खाड़ी में गुरुवार को जब्त कर लिया था। इस तेल टैंकर के चालक दल के सभी 23 सदस्य भारतीय नागरिक बताए जा रहे थे, जबकि एक रूस का नागरिक था। अमेरिकी नौसेना के पश्चिम एशिया स्थित पांचवें बेड़े ने ईरान द्वारा जब्त किए गए तेल टैंकर की पहचान ‘एडवांटेज स्वीट’ के रूप में की थी। कुवैत से आए इस टैंकर को अमेरिका के ह्यूस्टन जाना था। टैंकर ने गुरुवार दोपहर खुद के संकट में होने की सूचना दी थी।
ऐसे हालात में चालक दल को खतरा नहीं होता
टैंकर का प्रबंधन करने वाली तुर्किये की कंपनी ने एक बयान जारी कर बताया कि ईरानी नौसेना द्वारा इस तेल टैंकर को अंतरराष्ट्रीय विवाद के कारण ओमान की खाड़ी में जब्त करने के बाद एक बंदरगाह की तरफ ले जाया जा रहा है। इस तरह की घटनाओं से प्रतीत होता है कि ऐसी परिस्थितियों में नौकाओं के चालक दल के सदस्यों को कोई खतरा नहीं होता।