{"_id":"5f6efc504c772e49bc3df9db","slug":"us-moves-to-restrict-stay-of-chinese-journalists-to-90-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका का 'ड्रैगन' पर वार, चीनी पत्रकारों के देश में रहने की अवधि को घटाकर 90 दिन किया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका का 'ड्रैगन' पर वार, चीनी पत्रकारों के देश में रहने की अवधि को घटाकर 90 दिन किया
Sat, 26 Sep 2020 02:03 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 26 Sep 2020 02:03 PM IST
विज्ञापन
China US
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन चीन के खिलाफ लगातार कड़े कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में, ट्रंप प्रशासन ने चीनी पत्रकारों के अमेरिका में रुकने और प्रवास करने की अवधि को घटा दिया है। एक संघीय अधिसूचना के मुताबिक, सरकार अमेरिका में चीनी पत्रकारों के प्रवास को केवल 90 दिनों के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर इसे इतने ही दिनों के लिए आगे बढ़ाने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
होमलैंड सुरक्षा विभाग द्वारा दिया गया यह प्रस्ताव अमेरिका में छात्रों, शोधकर्ताओं और विदेशी पत्रकारों के वीजा की निश्चित समय सीमा का हिस्सा है। शुक्रवार को जारी किए गए संघीय अधिसूचना के अनुसार, सामान्य रूप से विदेशी पत्रकारों के लिए समय सीमा 240 दिन और इसी अवधि के एक और विस्तार तक सीमित कर दी गई है। वहीं, चीन द्वारा आने वाले पत्रकारों के लिए अमेरिका द्वारा 'आई' वीजा जारी किया जाएगा, जो केवल 90 दिनों के लिए होगा।
विज्ञापन
इसके लागू होने से पहले संघीय अधिसूचना का जवाब देने के लिए हितधारकों के पास 30 दिन का समय है। अधिसूचना में कहा गया है कि चीन या हांगकांग द्वारा जारी पासपोर्ट पर यात्रा करने वाले विदेशी नागरिकों को 'आई' वीजा जारी किया जाएगा, जो विदेशी पत्रकार के लिए होता है और इसकी अवधि 90 दिनों से अधिक नहीं होगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: ट्रंप ने कहा- चीन से आया है कोरोना, कभी नहीं भूलूंगा ये बात, सत्ता मिली तो करूंगा 'ड्रैगन' से निर्भरता खत्म
मकाऊ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के पासपोर्ट धारकों को इससे छूट दी गई है। चीनी पत्रकारों के लिए एक्सटेंशन भी केवल 90 दिनों के लिए है। विदेशी पत्रकारों और उनके आश्रितों को अपने 'आई' वीजा की अवधि समाप्त होने पर या उनके एक्सटेंशन आवेदन को अस्वीकार करने पर तुरंत देश छोड़ना होगा।
इससे पहले, विदेशी पत्रकारों को उनके रोजगार की अवधि तक अमेरिका में रहने की अनुमति होती थी। मार्च में, विदेश विभाग ने चीनी मीडिया आउटलेट्स से कहा कि वे अमेरिका में अपने कर्मचारियों की संख्या कम करें।
चार चीनी राज्य संचालित मीडिया आउटलेट्स - शिन्हुआ न्यूज एजेंसी, चाइना ग्लोबल टेलीविजन नेटवर्क, चाइना रेडियो इंटरनेशनल और चाइना डेली को अपने 160 चीनी नागरिकों के कुल स्टाफ को 100 तक कम करने के लिए कहा गया था।