Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Mississippi Shooting many people shot dead all returning home for the weekend News In Hindi

US Shooting: मिसिसिपी में दो अलग-अलग जगहों में गोलीबारी से छह की मौत, 12 लोग घायल; हिरासत में संदिग्ध

Sat, 11 Oct 2025 09:45 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मिसिसिपी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मिसिसिपी Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 11 Oct 2025 09:45 PM IST
सार

अमेरिका के मिसिसिपी के लीलैंड और हाइडलबर्ग में हाई स्कूल फुटबॉल होमकमिंग के बाद दो अलग-अलग जगहों पर हुई गोलीबारी में कुल छह लोग मारे गए और 12 घायल हुए। लीलैंड में चार और हाइडलबर्ग में 2 मौतें हुईं।  साथ ही हादसे की वजहों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
US Mississippi Shooting many people shot dead all returning home for the weekend News In Hindi
गोलीबारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने की नाम नहीं ले रही है। आय दिन किसी ना किसी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर गोलीबारी होती है और इसका खामियाजा वहां उपस्थित मासूमों को भुगतना पड़ता है। इसी क्रम एक  अमेरिका के मिसिसिपी डेल्टा क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर हुई गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य लोग घायल हो गए। ये घटना शुक्रवरा की रात की बताई जा रही है। 

विज्ञापन


राज्य के सीनेटर डेरिक सिमंस ने बताया कि लीलैंड शहर में हाई स्कूल फुटबॉल होमकमिंग गेम के बाद गोलीबारी हुई। इसमें चार लोगों की मौत हुई और 4 अन्य घायल हो गए, जिन्हें पहले ग्रीनविल और फिर राजधानी जैक्सन के बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया। लीलैंड के मेयर जॉन ली ने बताया कि यह गोलीबारी स्कूल कैंपस के बाहर हुई और यह उनके शहर के लिए बेहद चौंकाने वाली घटना है, क्योंकि यह इलाका आमतौर पर शांत माना जाता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US: रेडिएशन और हार्मोन थेरेपी ले रहे जो बाइडन, तेजी से फैलने वाले प्रोस्टेट कैंसर से जूझ रहे पूर्व राष्ट्रपति

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना हाइडलबर्ग में
वहीं दूसरी घटना हाइडलबर्ग शहर में हाई स्कूल होमकमिंग वीकेंड के दौरान स्कूल परिसर में गोलीबारी हुई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस चीफ कॉर्नेल व्हाइट ने बताया कि पीड़ितों की पहचान अभी स्पष्ट नहीं है। जैस्पर काउंटी शेरिफ ने बताया कि 18 वर्षीय टायलर जैरोड गुडलो को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। घटना उस वक्त हुई जब स्कूल की फुटबॉल टीम हाइडलबर्ग ऑयलर्स का मैच चल रहा था।


पुलिस ने बताया कि स्कूल कैंपस में हुई मौतें
पुलिस चीफ कॉर्नेल व्हाइट ने बताया कि दोनों की मौत शुक्रवार रात स्कूल कैंपस में हुई। उन्होंने यह नहीं बताया कि मारे गए लोग छात्र थे या नहीं। पुलिस के अनुसार, एक 18 वर्षीय युवक से पूछताछ के लिए तलाश की जा रही है। जैस्पर काउंटी शेरिफ कार्यालय ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी के पास जानकारी हो, तो पुलिस या शेरिफ कार्यालय को तुरंत सूचित करें।

ये भी पढ़ें:- वियतनाम में बोले CJI गवई: 'कानूनी प्रणाली हर नागरिक के लिए सुलभ हो, सुनिश्चित करना वकीलों-जजों की जिम्मेदारी'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed