{"_id":"62a8ff334f5910774f23ec61","slug":"us-mission-in-pakistan-america-hopes-pakistan-will-take-action-against-terrorist-groups","type":"story","status":"publish","title_hn":"US mission in Pakistan: अमेरिका को उम्मीद, आतंकी समूहों के खिलाफ कार्रवाई करेगा पाकिस्तान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US mission in Pakistan: अमेरिका को उम्मीद, आतंकी समूहों के खिलाफ कार्रवाई करेगा पाकिस्तान
Wed, 15 Jun 2022 03:05 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, इस्लामाबाद।
एजेंसी, इस्लामाबाद।
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 15 Jun 2022 03:05 AM IST
सार
डोनाल्ड ब्लोम का तात्कालिक कार्य दोनों देशों के तनावपूर्ण संबंधों को कम करना और द्विपक्षीय रिश्तों का पुनर्निर्माण करना होगा जो पिछले कई वर्षों से आतंकवाद और अफगान तालिबान के मुद्दे पर अविश्वास के कारण बिगड़े थे।
विज्ञापन
US Ambassador Donald Blome and Foreign Minister Bilawal Bhutto Zardari
- फोटो : Twitter
विस्तार
पाक में अमेरिकी मिशन की कमान संभालने के लिए पाकिस्तान पहुंचे राजदूत डोनाल्ड ब्लोम ने कहा, अमेरिका को उम्मीद है कि पाकिस्तान सभी आतंकी गुटों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई करेगा। नए अमेरिकी दूत ने कहा, हम दुनियाभर के भागीदारों व सहयोगियों को आतंक से निपटने के लिए मदद करना जारी रखेंगे।
विज्ञापन
ब्लोम का तात्कालिक कार्य दोनों देशों के तनावपूर्ण संबंधों को कम करना और द्विपक्षीय रिश्तों का पुनर्निर्माण करना होगा जो पिछले कई वर्षों से आतंकवाद और अफगान तालिबान के मुद्दे पर अविश्वास के कारण बिगड़े थे। ब्लोम ने कहा, अमेरिका आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए पाकिस्तान के साथ एक मजबूत साझेदारी चाहता है।
विज्ञापन
दोतरफा संवाद के लिए तैयार
डोनाल्ड ब्लोम ने पूर्व पीएम इमरान खान द्वारा लगाए गए शासन परिवर्तन के आरोपों से आगे बढ़ने और देश की सरकार, राजनीतिक दलों और नागरिक समाज के साथ एक मजबूत दो-तरफा संचार में शामिल होने के लिए वाशिंगटन के इरादे का संकेत दिया है। उन्होंने कहा, इस दोतरफा संचार में, वह सुनेंगे और समझेंगे कि यहां क्या हो रहा है और उस समझ को वाशिंगटन तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन