फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US: Man who got pig kidney transplant dies, lived for two months

US: सुअर की किडनी लगवाने वाले व्यक्ति की मौत, दो महीने तक रहे थे जिंदा

Mon, 13 May 2024 08:38 AM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Mon, 13 May 2024 08:38 AM IST
सार

अमेरिका के मैसाचुसेट्स में एक व्यक्ति को सुअर की किडनी लगाई गई थी। सुअर की किडनी लगने वाला वह पहला इंसान था। हालांकि लगभग दो माह बाद उसका निधन हो गया।

विज्ञापन
US: Man who got pig kidney transplant dies, lived for two months
रिक स्लेमैन - फोटो : एएनआई

विस्तार

ये तो हम सभी जानते ही हैं कि मेडिकल साइंस ने काफी तरक्की कर ली है। अमेरिका के मैसाचुसेट्स में एक व्यक्ति को सुअर की किडनी लगाई गई थी। सुअर की किडनी लगने वाला वह पहला इंसान था। हालांकि लगभग दो माह बाद उसका निधन हो गया।
विज्ञापन


एक आंकड़े की मानें दो दुनियाभर में लगभग 1 लाख लोग हैं, जो कि अंगदान का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन काफी का इंतजार कभी खत्म नहीं हो पाता। वहीं दूसरी ओर मेडिकल साइंस नित नए प्रयोग कर रही है ताकि लोगों के अंगदान के लिए लंबा इंतजार न करना पडे। विशेषज्ञ शोध कर रहे हैं कि जानवरों के अंगों का प्रयोग मानव शरीर के लिए किया जा सके। जानवरों के अंग का मानव शरीर में प्रत्यारोपण किया जा सके। ऐसा ही एक प्रयोग अमेरिका के मैसाचुसेट्स के निवासी रिक स्लेमैन के साथ हुआ।
विज्ञापन


62 वर्षीय रिक स्लेमैन को पिछले साल पता चला कि वे किडनी की गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं। बीमारी भी अंतिम चरण पर थी। ऐसे में उनके पास किडनी प्रत्यारोपण के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं था। डॉक्टर ने उनको समझा बुझाकर सुअर की किडनी लगवाने के लिए राजी कर लिया। डॉक्टर का कहना है कि ये उन लोगों के लिए आशा की किरण है जो अंगदान का इंतजार कर रहे थे। मार्च में उनकी किडनी का प्रत्यारोपण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग चार घंटे की सर्जरी के बाद किडनी प्रत्यारोपित हुई, इसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई थी। हालांकि डॉक्टर का मानना है कि नई किडनी वर्षों तक चल सकती है। उन्होंने कहा कि हम लगातार शोध कर रहे हैं कि पशु से मानव प्रत्यारोपण को सफल बनाने के लिए। रिक की मौत पर डॉक्टर ने भी संवेदना व्यक्त की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed