फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Man Cuts Out Woman's Heart, Cooks It For His Family, Then Kills Them

America: महिला को काटा और दिल निकालकर आलू के साथ पकाया, फिर घरवालों को खिलाकर उन्हें भी मार डाला, अब मिली सजा

Fri, 17 Mar 2023 12:39 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Fri, 17 Mar 2023 12:39 PM IST
सार

मामला 2021 का है। यहां अमेरिका के ओक्लाहोमा में लॉरेंस पॉल एंडरसन नाम के शख्स ने अपने पड़ोस में रहने वाली  एंड्रिया लिन ब्लैंकेनशिप नाम की महिला की हत्या कर दी थी। इसके बाद उसका दिल काटकर उसे आलू के साथ पकाया और फिर अपने घरवालों को भी खिलाया।

विज्ञापन
US Man Cuts Out Woman's Heart, Cooks It For His Family, Then Kills Them
दोषी लॉरेंस पॉल एंडरसन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के ओक्लाहोमा में एक बच्चे समेत दो लोगों को बेरहमी से मारने वाले शख्स को कोर्ट ने आजीवन करावास की सजा सुनाई है। इस शख्स का नाम लॉरेंस पॉल एंडरसन है। इसने अपनी पड़ोस में रहने वाली एक महिला को काटकर उसका दिल निकाल लिया। इसके बाद उसे आलू के साथ पकाकर घरवालों को खिलाया और फिर उन्हें भी मार डाला। इस मामले में दो साल बाद कोर्ट ने आज फैसला सुनाया है। 
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला? 
मामला 2021 का है। यहां अमेरिका के ओक्लाहोमा में लॉरेंस पॉल एंडरसन नाम के शख्स ने अपने पड़ोस में रहने वाली  एंड्रिया लिन ब्लैंकेनशिप नाम की महिला की हत्या कर दी थी। इसके बाद उसका दिल काटकर उसे आलू के साथ पकाया और फिर अपने घरवालों को भी खिलाया। इसके बाद हत्यारे ने अपने अंकल लियोन पे और उनकी चार साल की पोती कैओस येट्स की भी हत्या कर दी। उसने अपनी आंटी डेलसी पे पर भी चाकू से हमला किया, लेकिन वह बच गईं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने हत्यारे को तब पकड़ा जब तकिए पर उल्टी कर रहा था। बाद में उसने अधिकारियों को ब्लैंकेनशिप के बारे में बताया। 
विज्ञापन


राक्षस को बाहर करने के लिए घरवालों को दिल पकाकर खिलाया 
एंडरसन ने ब्लैंकेनशिप की हत्या करने के बाद उसका दिल काटकर निकाल लिया, ताकि उसे आलू के साथ पकाकर अपने परिवार को खिलाकर राक्षसों को बाहर निकाल सके। ओक्लाहोमा स्टेट ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन ने इस मामले में आरोपी के लिए फांसी की सजा की मांग की थी। हालांकि, कोर्ट ने उसे आजीवन करावास की सजा सुनाई है। एंडरसन को हत्या, मारपीट और अंग भंग करने का दोषी ठहराए जाने के बाद लगातार पांच आजीवन कारावास की सजा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने से एक महीने पहले ही जेल से बाहर आया था 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एंडरसन को पहले भी एक मामले में 20 साल की सजा मिल चुकी थी, लेकिन उसकी 16 की सजा माफ कर दी गई और जनवरी 2021 में ही उसे रिहा कर दिया गया थाा। एंडरसन को 2017 में 20 साल की सजा हुई थी, लेकिन उसे ओक्लाहोमा के गवर्नर केविन स्टिट ने माफी दे दी थी। जेल से निकलने के बाद एंडरसन अपने चाचा लियॉन पाई के साथ रह रहा था। एंडरसन को अपने चाचा के घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया। अपनी गिरफ्तारी से पहले वह अपने चाचा लियॉन की जान ले चुका था, जबकि अपनी चाची डेल्सी और उनकी पोती केयस येट्स घायल पड़ी थी। बाद में केयस की भी मौत हो गई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed