फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US launches first mass evacuation of Americans from Sudan conflict news updates

Sudan Crisis: सूडान से अपने नागरिकों को निकालने में जुटा अमेरिका, शुरू की पहली सामूहिक निकासी

Sun, 30 Apr 2023 01:51 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 30 Apr 2023 01:51 AM IST
सार

विदेश विभाग ने कहा कि अमेरिकी सरकार ने सूडान में अमेरिकी नागरिकों से संपर्क करने और देश छोड़ने वाले नागरिकों को निकालने के लिए सक्षम और व्यापक प्रयास किए हैं।

विज्ञापन
US launches first mass evacuation of Americans from Sudan conflict news updates
Sudan - फोटो : Social Media

विस्तार

सूडान की राजधानी खार्तूम में सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच जारी संघर्ष के रुकने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। शनिवार को भी यहां खूब बमबारी हुई। सेना और रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) के बीच 15 अप्रैल से जारी सत्ता संघर्ष में अब तक सैकड़ों लोग मारे गए हैं। इन सब के बीच दूसरे देशों के रहने वाले नागरिक फंस गए। भारत और अमेरिका जैसे देश अपने नागरिकों को निकालने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

विज्ञापन


सूडान के बंदरगाह पहुंचा अमेरिका का पोत
अमेरिका सैकड़ों नागरिकों को खार्तूम से बाहर निकालने को लेकर निकासी शुरू कर दी है। विदेश विभाग ने एक बयान में बताया कि अमेरिकी सरकार का एक सुरक्षा बल अपने नागरिकों, स्थानीय रूप से कार्यरत कर्मचारियों और साझेदार देशों के नागरिकों को निकालने के लिए शनिवार को सूडान के बंदरगाह पहुंचा।
विज्ञापन


विदेश विभाग ने कहा कि अमेरिकी सरकार ने सूडान में अमेरिकी नागरिकों से संपर्क करने और देश छोड़ने वाले नागरिकों को निकालने के लिए सक्षम और व्यापक प्रयास किए हैं। विभाग ने कहा कि हमने सूडान में हर अमेरिकी नागरिक को संदेश भेजा, जिन्होंने संकट के दौरान हमसे संपर्क किया और इस काफिले में शामिल होने के बारे में विशिष्ट निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


500 से ज्यादा लोग लोग मारे गए 
बता दें कि कई देश अपने नागरिकों को सूडान से सड़क, वायु और समुद्र के रास्ते बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं, जहां सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच लड़ाई में सैकड़ों लोग मारे गए हैं। साथ ही पानी, भोजन, दवाओं और ईंधन की भारी कमी भी हो गई है। सूडान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार लड़ाई में कम से कम 500 से ज्यादा लोग लोग मारे गए हैं और 4,000 से अधिक घायल हुए हैं। ग्रेटर खार्तूम के कुछ जिले तो पूरी तरह से बर्बाद हो गए  हैं।

सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच संघर्ष के परिणामस्वरूप सूडान रक्तपात का सामना कर रहा है। 72 घंटे के संघर्षविराम के बावजूद हिंसा के आरोप लगते रहे हैं। सूडानी सेना के नेता अब्देल फतह अल-बुरहान के वफादार सैनिकों और उनके डिप्टी, अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट सोल्जर्स कमांडर मोहम्मद हमदान डागलो के बीच लड़ाई छिड़ी हुई है।


भारत चला रहा ऑपरेशन कावेरी
वहीं यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि कोई भी भारतीय नागरिक सूडान में न छूटे, भारत ने 24 अप्रैल को ऑपरेशन कावेरी शुरू किया और युद्धग्रस्त देश में अपने सैन्य विमानों और युद्धपोतों को भी तैनात किया है। साथ ही अमेरिका के विदेश विभाग ने अपने नागरिकों को सूडान की यात्रा न करने की चेतावनी भी दोहराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed