{"_id":"66ceaa2a45a038b34b0278a9","slug":"us-influencer-slammed-for-baking-bread-on-flight-news-in-hindi-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: इन्फ्लुएंसर ने बीच उड़ान में तैयार किया ब्रेड का आटा, सोशल मीडिया पर भड़का गुस्सा, कहा- यह हवाई जहाज है...","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: इन्फ्लुएंसर ने बीच उड़ान में तैयार किया ब्रेड का आटा, सोशल मीडिया पर भड़का गुस्सा, कहा- यह हवाई जहाज है...
Wed, 28 Aug 2024 10:15 AM IST
काव्या मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Wed, 28 Aug 2024 10:15 AM IST
सार
अमेरिका की एक इन्फ्लुएंसर को उड़ान के दौरान अपनी बहन के लिए ब्रेड तैयार करने के लिए आलोचना झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
leafandloafco
- फोटो : इंस्टाग्राम/ leafandloafco
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका की एक इन्फ्लुएंसर को उड़ान के दौरान अपनी बहन के लिए ब्रेड तैयार करने के लिए आलोचना झेलनी पड़ रही है। दरअसल, मारिया बाराडेल नामक इन्फ्लुएंसर की इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें वह स्पेन की यात्रा के दौरान हवाई जहाज में ब्रेड बनाने के लिए आटा तैयार करती दिख रही हैं।
विज्ञापन
इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा
बाराडेल ने 30 हजार फुट की जगह को एक रसोई घर में बदल दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया। इसके साथ उन्होंने लिखा कि क्या आप पूरा नतीजा देखना चाहते हैं। इस क्लिप में उन्हें अपने सामने की मेज पर एक कटोरे में आटे में नमक और पानी मिलाते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद वह आटा तैयार करती हैं। इसके बाद उन्होंने एक और वीडियो साझा की, जिसमें वह आटे से ब्रेड बनाती दिखीं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर लोगों का भड़का गुस्सा
इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए। उन्होंने कहा कि यह खाना बनाने के लिए कोई अच्छी जगह नहीं है। वहीं, एक चालक दल के सदस्य ने कहा कि बाराडेल ने हवाई जहाज पर ब्रेड के आटे को तैयार करके उसे गंदा कर दिया क्योंकि लोगों को उल्टी करते हुए, अपने पैर के नाखूनों को ट्रिम करते हुए और यहां तक कि ट्रे टेबल पर डायपर बदलते हुए देखा जाता है।
विज्ञापन
एक यूजर ने कहा, 'कल्पना कीजिए कि आप अपनी सीट पर बैठते हैं और पास वाला शख्स कैमरा सेट करता है और कटोरे, सामग्री और ब्रेड बनाना शुरू कर देता है। यह हास्यास्पद है! यह बस सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खिंचने के लिए किया गया है।'
एक अन्य यूजर ने कहा, 'यह अच्छा लग रहा है, लेकिन कृपया ऐसा विमान में फिर न करें। यह वास्तव में बंद जगह है। आटा उड़कर फैल सकता है।'
एक और शख्स ने कहा कि यह हवाई जहाज है कोई बेकरी नहीं।
मारिया ने मांगी माफी
सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा देख मारिया बाराडेल ने दूसरे वीडियो को जब साझा किया तो उन्होंने माफी मांगी। उन्होंने कहा, 'मैं कुछ अलग करने की कोशिश कर रही थी। मैंने एक बार एक इन्फ्लुएंसर को उड़ान के दौरान पास्ता बनाते हुए देखा था, तभी मुझे भी यह विचार आया। हालांकि आप लोगों की प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद। मुझे पता चला कि यह अच्छा विचार नहीं था। मैं उन लोगों के लिए बहुत आभारी हूं जिन्होंने मुझे अच्छे से समझाया।'
उन्होंने आगे कहा, 'अगर आप इस पर मुझसे नफरत करना चाहते हैं तब भी ठीक है। मगर मेरे इरादे अच्छे थे। हमारे पास अगले दिन रात के खाने के लिए यह रोटी थी और यह बहुत अच्छा था! मुझे बार्सिलोना की खोज करना और यहां की कुछ बेहतरीन बेकरियों का दौरा करना पसंद है।'