{"_id":"683e46e60767f27e4e05e289","slug":"us-india-strategic-partnership-forum-updates-rich-mccormick-pm-modi-most-influential-than-mahatma-gandhi-2025-06-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PM मोदी का मुरीद अमेरिका: सांसद बोले- 'बापू' के बाद सबसे प्रभावी भारतीय; कभी-कभी हमसे ज्यादा अमेरिकी लगते हैं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
PM मोदी का मुरीद अमेरिका: सांसद बोले- 'बापू' के बाद सबसे प्रभावी भारतीय; कभी-कभी हमसे ज्यादा अमेरिकी लगते हैं
Tue, 03 Jun 2025 06:20 AM IST
ज्योति भास्कर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Tue, 03 Jun 2025 06:20 AM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व के व्यक्तित्व से मुरीद एक अमेरिकी सांसद ने उन्हें महात्मा गांधी के बाद सबसे प्रभावशाली व्यक्ति करार दिया। वाशिंगटन में एक कार्यक्रम के दौरान अमेरिकी कांग्रेस सदस्य और इंडिया कॉकस के सह-अध्यक्ष रिच मैककॉर्मिक ने कहा, कई मायनों में ऐसा लगता है कि पीएम मोदी उनसे अधिक अमेरिकी हैं।
विज्ञापन
पीएम के व्यक्तित्व पर अमेरिकी सांसद का बयान
- फोटो : एक्स@मैककॉर्मिक / अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
अमेरिका में इंडिया कॉकस चीफ रिच मैककॉर्मिक ने कहा कि पीएम मोदी महात्मा गांधी के बाद सबसे प्रभावी भारतीय हैं। उन्होंने वाशिंगटन में आयोजित यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम में एक बातचीत के दौरान कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी भारत में अब तक के सबसे प्रभावशाली राजनेता हैं, संभवतः महात्मा गांधी के बाद वे भारत में सबसे प्रभावशाली व्यक्ति हैं। वे विनम्र हैं। प्रधानमंत्री बनने से पहले जो लोग उन्हें जानते थे, वे जब उनसे मिलने आते थे, तो उनके बारे में कहा करते थे कि वे फर्श पर सोते थे... वे आम जनता से जुड़े आदमी हैं, इसमें कोई संदेह नहीं है।'
विज्ञापन
पीएम मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी आक्रामक और लगभग राष्ट्रवादी...
इंडिया कॉकस के सह-अध्यक्ष रिच मैककॉर्मिक ने कहा, पीएम मोदी एक ऐसे व्यक्ति के रूप में सामने आते हैं जो आक्रामक और लगभग राष्ट्रवादी है, लेकिन निश्चित रूप से दुनिया की भी बेहतर समझ रखते हैं। उन्हें पता है कि अर्थव्यवस्था को कैसे विकसित किया जाए। वे सही रास्ते पर हैं। बकौल मैककॉर्मिक, 'पूंजीवादी मानसिकता के कुछ मायनों में उन्हें लगता है कि वे हमसे कहीं अधिक अमेरिकी हैं।'

#WATCH | Washington, DC | "Prime Minister Modi is the most influential politician ever in India, probably the most influential person in India since (Mahatma) Gandhi. He is humble. The people who knew him before he became the Prime Minister talked about him staying and sleeping… pic.twitter.com/D35ayMXCu7
— ANI (@ANI) June 2, 2025
विज्ञापन
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप के बयान का अंश
- फोटो : अमर उजाला
ट्रंप भी कर चुके हैं तारीफ, कहा था- मोदी के पीएम बनने से पहले भारत...
बता दें कि पीएम मोदी के संबंध में खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी कई बार ऐसे बयान दे चुके हैं जो साबित करते हैं कि दोनों के बीच व्यक्तिगत रूप से घनिष्ठ संबंध हैं। प्रधानमंत्री मोदी के बारे में ट्रंप ने ये बातें कॉमेडियन एंड्रयू शुल्ट्ज और आकाश सिंह के साथ ‘फ्लैग्रैंट’ नामक एक पॉडकास्ट में कहीं। राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ रहे ट्रंप ने कहा कि मोदी के पीएम बनने से पहले भारत बहुत अस्थिर था। वह महान हैं। वह मेरे मित्र हैं। बाहर से वह ऐसे दिखते हैं जैसे वह आपके पिता हैं, वह सबसे अच्छे इंसान हैं।
ये भी पढ़ें- Donald Trump: पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप नरेंद्र मोदी के मुरीद हुए, कहा- उनके पीएम बनने से पहले अस्थिर था भारत