फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US India forum congratulated Finance Minister Nirmala Sitharaman and central Government on Union Budget 2022

Union Budget 2022: यूएस-इंडिया फोरम ने की भारत सरकार की तारीफ, कहा- बेहद व्यावहारिक बजट, मजबूत होगा बुनियादी ढांचा

Wed, 02 Feb 2022 07:06 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, वाशिंगटन
एएनआई, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 02 Feb 2022 07:06 AM IST
सार

यूएसआईएसपीएफ के अध्यक्ष और सीईओ, मुकेश अघी ने कहा कि बजट में कोई बड़ा नीति परिवर्तन नहीं है, जो वर्तमान परिदृश्य में अच्छा है। मैं इसे एक व्यावहारिक बजट कहता हूं। 

विज्ञापन
US India forum congratulated Finance Minister Nirmala Sitharaman and central Government on Union Budget 2022
बजट 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक फरवरी को सरकार ने केंद्रीय बजट जारी कर दिया। इसी के साथ यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम ने केंद्रीय बजट जारी करने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और भारत सरकार को बधाई दी। फोरम ने कहा कि सरकार का बजट विकास कार्यों में गति प्रदान करेगा।

विज्ञापन


यूएसआईएसपीएफ के अध्यक्ष और सीईओ, मुकेश अघी ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि सरकार का पहला सिंद्धांत होता है कि किसी को कोई नुकसान न हो, सरकार ने इसका पालन किया है। सरकार पर जबरदस्त दबाव था आगामी राज्य चुनावों को देखते हुए और अधिक करें। आगे कहा कि कोई बड़ा नीति परिवर्तन नहीं है, जो वर्तमान परिदृश्य में अच्छा है। मैं इसे एक मापक और व्यावहारिक बजट कहता हूं। 
विज्ञापन


मजबूत बुनियादी ढांचा पर बोलते हुए अघी ने कहा कि पूंजीगत व्यय बजट में 35 फीसदी की वृद्धि देखकर प्रसन्नता हो रही है। इसे व्यापार में विस्तार होगा और अधिक नौकरियों के सृजन के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे में निवेश का सपोर्ट मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा यह बजट एक विश्वसनीय रास्ता दिखाता है और हम भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए विकास के पथ को पुनर्जीवित करने और जारी रखने के लिए सरकार की स्थिर नीति की सराहना करते हैं। साथ ही उन्होंने मेक इन इंडिया के बारें में भी बात कही। साथ ही कहा कि जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व करने के लिए भारत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed