फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US imposes 17 percent import duty on fresh Mexican tomatoes

US: अमेरिका ने मेक्सिको के ताजा टमाटरों पर लगाया 17% आयात शुल्क, टैक्स हटाने पर नहीं हो पाया समझौता

Tue, 15 Jul 2025 04:09 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 15 Jul 2025 04:09 AM IST
सार

साल 2019 में अमेरिका और मेक्सिको के बीच एक समझौता हुआ था कि मेक्सिको टमाटर को एक तय न्यूनतम कीमत पर ही बेचेगा, जिससे अमेरिकी किसानों को नुकसान न हो। इस समझौते की समय-समय पर समीक्षा होती रही और टैक्स नहीं लगाया जाता रहा। लेकिन वाणिज्य विभाग को अमेरिकी किसानों के नुकसान में होने की कई शिकायतें मिलीं, जिसके चलते अब अमेरिका ने मेक्सिको से आने वाले ताजा टमाटर पर 17 फीसदी आयात शुल्क लगाने का फैसला किया। 

विज्ञापन
US imposes 17 percent import duty on fresh Mexican tomatoes
टमाटर - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी सरकार ने सोमवार (स्थानीय समयानुसार) को कहा कि वह अब मेक्सिको से आने वाले ज्यादातर ताजा टमाटरों पर 17 फीसदी आयात शुल्क लगा रही है। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि अमेरिका और मेक्सिको के बीच शुल्क हटाने पर कोई समझौता नहीं हो पाया है। 

विज्ञापन


शुल्क लगाने का समर्थन करने वाले लोगों का कहना है कि आयात शुल्क से सिकुड़ते अमेरिकी टमाटर उद्योग को फिर से खड़ा करने में मदद मिलेगी। साथ ही यह भी सुनिश्चित होगा कि अमेरिका में खाया जाने वाला टमाटर भी वहीं उगाया जाए। फ्लोरिडा टोमेटो एक्सचेंज के अनुसार, मेक्सिको वर्तमान में अमेरिकी टमाटर बाजार का लगभग 70 फीसदी आपूर्ति करता है, जबकि 20 साल पहले मेक्सिको से केवल 30 फीसदी ही टमाटर की आपूर्ति होती थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Israel-Syria: सीरिया में सैन्य टैंकों पर इस्राइली हमला, सरकारी बलों और ड्रूज मिलिशिया संघर्ष में 30 की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी कंपनियां समेत कुछ लोग कर रहे विरोध
मेक्सिको में टमाटर उगाने वाली अमेरिकी कंपनियों समेत कुछ लोग टमाटर पर आयात शुल्क लगाने का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि आयात शुल्क लगाने से टमाटर और महंगे हो जाएंगे और अमेरिकी खरीदारों को ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी। 


2019 में अमेरिका और मेक्सिको के बीच हुआ था समझौता
दरअसल, साल 2019 में अमेरिका और मेक्सिको के बीच एक समझौता हुआ था कि मेक्सिको टमाटर को एक तय न्यूनतम कीमत पर ही बेचेगा, जिससे अमेरिकी किसानों को नुकसान न हो। इस समझौते की समय-समय पर समीक्षा होती रही और टैक्स नहीं लगाया जाता रहा। अमेरिका के वाणिज्य विभाग ने अप्रैल के अंत में कहा था कि उन्हें बहुत सारी शिकायतें मिलीं कि अमेरिकी किसान अब भी नुकसान में हैं, इसलिए उन्होंने पुराने समझौते से हटने का फैसला किया।

ये भी पढ़ें: US: 20 से ज्यादा राज्यों ने ट्रंप प्रशासन पर दायर किया मुकदमा, स्कूल कार्यक्रमों के लिए धनराशि रोकने का मामला

यूएस चैंबर ऑफ कॉमर्स समेत कई संगठन कर रहे फैसले का विरोध
यूएस चैंबर ऑफ कॉमर्स और नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन समेत अन्य संगठनों ने इस फैसले का विरोध किया है। उन्होंने वाणिज्य विभाग से मेक्सिको के साथ एक समझौता करने की अपील की और पिछले सप्ताह वाणिज्य विभाग सचिव हॉवर्ड लुटनिक को एक चिट्ठी लिखी, जिसमें उन्होंने कहा कि इस फैसले से अमेरिका में काम करने वाले 50,000 लोगों की नौकरी और 8.3 अरब डॉलर की आमदनी को खतरा हो सकता है। उन्होंने चिट्ठी में यह भी चिंता जताई कि इस शुल्क की वजह से मेक्सिको भी अमेरिका के अन्य सामानों पर टैक्स लगा सकता है, जिससे व्यापार और आम लोगों को नुकसान होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed