फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US House Republicans demand Biden’s emails from National Archives in connection with Hunter’s Ukraine business

US: रिपब्लिकन सीनेटर ने मांगे अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन से जुड़े मेल समेत कई पुराने दस्तावेज; लगाए कई बड़े आरोप

Fri, 18 Aug 2023 10:06 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 18 Aug 2023 10:06 AM IST
सार

हाउस ओवरसाइट कमेटी के अध्यक्ष जेम्स कॉमर ने गुरुवार को अनुरोध किया कि राष्ट्रीय अभिलेखागार और अभिलेख प्रशासन उप राष्ट्रपति बाइडन के कार्यकाल से संबंधित उन दस्तावेजों को पेश करे, जिसमें उन्होंने अपने बेटे से उपनाम शब्दों का इस्तेमाल करके बात की।

विज्ञापन
US House Republicans demand Biden’s emails from National Archives in connection with Hunter’s Ukraine business
हाउस ओवरसाइट कमेटी के अध्यक्ष जेम्स कॉमर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका की रिपब्लिकन सीनेटर ने राष्ट्रीय अभिलेखागार और अभिलेख प्रशासन (एनएआरए) से बाइडन परिवार के भ्रष्टाचार में शामिल होने की जांच को आगे बढ़ाने के लिए अप्रकाशित रिकॉर्ड उपलब्ध कराने की मांग की है। बता दें, सीनेटर ने ऐसे रिकॉर्ड की मांग की है, जिसमें उप राष्ट्रपति के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान जो बाइडन ने अपने बेटे हंटर के साथ यूक्रेन से संबंधित गतिविधियों पर चर्चा करने के लिए उपनाम शब्दों (असली नाम के बदले रखे गए) का इस्तेमाल किया हो।

विज्ञापन

जांच पैनल के नाते मांगे दस्तावेज
हाउस ओवरसाइट कमेटी के अध्यक्ष जेम्स कॉमर ने गुरुवार को राष्ट्रीय अभिलेखागार और अभिलेख प्रशासन (एनएआरए) से अनुरोध किया कि वह उसे जांच पैनल होने के नाते उप राष्ट्रपति बाइडन के कार्यकाल से संबंधित दस्तावेज और उनके बेटे हंटर के बीच हुई बातों के मेल सौंपे। उन्होंने हंटर के यूक्रेन व्यवसाय के संबंध में राष्ट्रीय अभिलेखागार से बाइडन के ईमेल की भी मांग की। कॉमर ने उन दस्तावेजों की भी मांग की, जिनमें बाइडन ने उपनाम का इस्तेमाल किया था। साथ ही, साल 2015 में यूक्रेन के साथ हुई बातचीत को भी बताने का अनुरोध किया है। 

विज्ञापन

इनके लिए भी किया अनुरोध
विशेष रूप से, कॉमर ने राष्ट्रीय अभिलेखागार समिति से बाइडन के उप राष्ट्रपति के कार्यकाल के दौरान किए उन ईमेल की मांग की है, जिसमें यूक्रेन और यूक्रेनी गैस कंपनी बरिस्मा से संबंधित राष्ट्रपति बाइडन या हंटर बाइडन द्वारा भेजे गए या प्राप्त संदेश शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइडन की सफाई
इससे पहले जो बाइडन ने स्पष्ट करते हुए कहा था कि परिवार का विदेशी व्यापार योजनाओं से जुड़ना उनके उप राष्ट्रपति होने से कोई लेना देना नहीं था। उन्होंने दोनों के बीच एक दीवार बना कर रखी थी। हालांकि, कॉमर का कहना है कि सबूतों से साफ है कि उनके उप राष्ट्रपति होने के चलते ही परिवार के लिए कई रास्ते खुले थे। 

पेश किए सबूत
जेम्स कॉमर ने कहा कि हमारे पास पहले से ही तत्कालीन उप राष्ट्रपति बाइडन के अपने बेटे के विदेशी व्यापार सहयोगियों के साथ बात करने, भोजन करने और कॉफी पीने के सबूत हैं। हम यह भी जानते हैं कि हंटर बाइडन और उनके सहयोगियों को उन देशों में तत्कालीन उप राष्ट्रपति बाइडन के आधिकारिक सरकारी कर्तव्यों के बारे में सूचित किया गया था, जहां उनका वित्तीय हित था। उन्होंने राष्ट्रीय अभिलेखागार को बाइडन परिवार के भ्रष्टाचार में शामिल होने की जांच को आगे बढ़ाने के लिए अप्रकाशित रिकॉर्ड उपलब्ध कराने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed