फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US House passes USD more than one trillion spending Bill for Ukraine

US: यूक्रेन के लिए 1.7 ट्रिलियन डॉलर का पैकेज पास, ताइवान संग रक्षा नीति विधेयक पर भी बाइडन ने किए हस्ताक्षर

Sat, 24 Dec 2022 05:41 PM IST
Jeet Kumar एएनआई, वाशिंगटन
एएनआई, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 24 Dec 2022 05:41 PM IST
सार

विधेयक अमेरिकी संसद में 225-201 के साथ पारित हुआ। विधेयक अब कानून में हस्ताक्षर के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन के पास जाएगा।

विज्ञापन
US House passes USD more than one trillion spending Bill for Ukraine
Joe Biden - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका में 1.7 ट्रिलियन डॉलर खर्च करने वाले विधेयक को शुक्रवार (स्थानीय समय) को सदन द्वारा मंजूरी दे दी गई। इस फंड को अलगे साल सितंबर 2023 तक उपयोग कर सकेगा। वहीं रूस के हमलों से पूरी तरह से तबाह हो चुके यूक्रेन को अमेरिका लगातार मदद कर रहा है। इस विधेयक में यूक्रेन को मदद के लिए प्रावधान किया है। इसके साथ ही ताइवान के साथ रक्षा नीति विधेयक पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने हस्ताक्षर भी किए। 

विज्ञापन



हस्ताक्षर के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन के पास जाएगा विधेयक
विधेयक अमेरिकी संसद में 225-201 के साथ पारित हुआ। विधेयक अब कानून में हस्ताक्षर के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन के पास जाएगा। व्यापक खर्च विधेयक पर अंतिम वोट से पहले सीनेट ने शुक्रवार को एक हफ्ते के विस्तार को मंजूरी दे दी। वित्तीय वर्ष 2023 के लिए बड़े पैमाने पर खर्च करने वाला यह बिल गैर-रक्षा और घरेलू कार्यक्रमों के लिए 772.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर और रक्षा निधि में 858 बिलियन अमेरिकी डॉलर प्रदान करेगा।
विज्ञापन


यूक्रेन को दी जाएगी मदद
इस विधेयक में में 44.9 अरब डॉलर यूक्रेन को इमरजेंसी हेल्प के तौर पर उपयोग किए जा सकेंगे। वहीं इसी कैटेगरी में नाटो की मदद भी शामिल है। इसके अलावा 40.6 अरब डॉलर अमेरिका के अलग-अलग राज्यों के लिए हैं। इस फंड से ये राज्य सूखा, तूफान, बाढ़, जंगलों की आग और दूसरे प्राकृतिक आपदा से निपट सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 ताइवान के साथ रक्षा नीति विधेयक पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने किए हस्ताक्षर
ताइवान मुद्दे पर चीन की आक्रामकता और रूसी खतरों के बीच अमेरिका गठजोड़ और साझेदारी के लिए लगातार निवेश कर रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को राष्ट्रपति जो बाइडन ने आने वाले सालों के लिए ताइवान को अरबों की सहायता प्रदान की है। दरअसल, शुक्रवार बाइडन ने ताइवान के साथ सुरक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए निर्धारित 858 बिलियन अमेरिकी डॉलर के रक्षा नीति विधेयक पर हस्ताक्षर किए।

अगले सितंबर तक वित्त वर्ष 2023 के लिए राष्ट्रीय रक्षा प्राधिकरण अधिनियम पिछले साल के बजट की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत अधिक खर्च करने को अधिकृत करता है। इसमें हिंद प्रशांत क्षेत्र में अमेरिकी प्रतिरोध और रक्षा को बढ़ाने की पहल के लिए 11.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर का लक्ष्य रखा गया है। यह विधेयक संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सुरक्षा प्राथमिकताओं पर केंद्रित है, जिसमें चीन और रूस के साथ रणनीतिक प्रतिस्पर्धा शामिल है।  


 बाइडन ने चीन को दिया एक और झटका
अन्य प्रावधानों के अलावा, इस विधेयक में सिक्योर एक्ट 2.0 भी शामिल है, एक पैकेज जिसका उद्देश्य सेवानिवृत्ति के लिए बचत करना और आसान बनाना के साथ और सरकारी उपकरणों से टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने का प्रावधान है। चीन को एक और झटका देते हुए बाइडन एडमिनिस्ट्रेशन ने बड़ा फैसला किया है। इस बीच, हाउस जीओपी के नेता केविन मैक्कार्थी ने हाउस वोट से पहले एक फ्लोर स्पीच में यूएसडी 1.7 ट्रिलियन डॉलर खर्च करने वाले बिल की आलोचना की है। 


भारतीय पत्रकार राणा अय्यूब के समर्थन में अमेरिकी सीनेटर
प्रमुख अमेरिकी डेमोक्रेटिक सीनेटर पैट्रिक लेही ने भारतीय पत्रकार राणा अय्यूब के प्रति समर्थन जताया है। उन्होंने कहा है कि अय्यूब का काम उद्देश्यों पर आधारित है और यह भारत और उन आदर्शों के प्रति उनके प्रेम से प्रेरित है, जिसके लिए उनका देश आवाज उठाता है। लेही ने कहा, राणा अय्यूब एक पुरस्कार विजेता भारतीय पत्रकार हैं, जिन्होंने बहादुरी के साथ रिपोर्टिंग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed