फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US highlights growing ties with India Seeks support on Ukraine news in hindi

US: अमेरिका ने यूक्रेन में शांति के लिए भारत से की समर्थन की मांग; पीएम मोदी के रूस दौरे के बाद की यह टिप्पणी

Fri, 19 Jul 2024 02:16 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 19 Jul 2024 02:16 PM IST
सार

वेदांत पटेल ने कहा कि  रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष में हम यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता पर इसके उल्लंघन के संदर्भ में भारत समेत अन्य भागीदार देशों से यूक्रेन के लिए स्थायी और न्यायपूर्ण शांति के प्रयासों का समर्थन करने के लिए कहना जारी रखेंगे।

विज्ञापन
US highlights growing ties with India Seeks support on Ukraine news in hindi
वेदांत पटेल - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूस दौरे के बाद अमेरिका ने प्रतिक्रिया दी। रूस-यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष के बीच अमेरिका चाहता है कि भारत यूक्रेन के लिए शांति हासिल करने के उनके प्रयासों का समर्थन करे। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के उप-प्रवक्ता वेदांत पटेल ने यह टिप्पणी हाल ही में पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई बैठक को लेकर किए गए सवाल के जवाब में की। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिका औपर भारत के संबंधों पर भी प्रकाश डाला। 
विज्ञापन


वेदांत पटेल ने कहा, "भारत एक देश बना हुआ है। हम विभिन्न क्षेत्रों में साझेदार हैं। पिछली गर्मियों में जब हमने पीएम मोदी की राजकीय यात्रा की मेजबानी की थी, तब ही यह स्पष्ट हो गया था। इसके अलावा रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष में हम यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता पर इसके उल्लंघन के संदर्भ में भारत समेत अन्य भागीदार देशों से यूक्रेन के लिए स्थायी और न्यायपूर्ण शांति के प्रयासों का समर्थन करने के लिए कहना जारी रखेंगे।" अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने रूस से यूक्रेन के संप्रभु क्षेत्र से सेना हटाने के लिए भी कहा।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने की थी पुतिन के साथ बैठक
बता दें कि पीएम मोदी आठ और नौ जुलाई को रूस के दौरे पर थे। 2022 में रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध के बाद यह पीएम की पहली रूस यात्रा थी। रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ बैठक में पीएम मोदी ने कहा था कि इस संघर्ष का समाधान युद्ध के मैदान में संभव नहीं है। शांति प्रयास बम और गोलियों के बीच संभव नहीं। भारत रूस के साथ अपनी विशेष रनीतिक साझेदारी का दृढ़ता से बचाव कर रहा है। रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच भारत ने रूस के साथ संबंधों में गति बनाकर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, 2022 से जारी रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष की भारत ने अभी तक निंदा नहीं की, लेकिन लगातार बातचीत और कूटनीति के माध्यम से संघर्ष के समाधान की वकालत जरूर की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed