फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US highlights 5 china state media as arm of beijing

अमेरिका ने पांच चीनी मीडिया संस्थानों पर कसी नकेल, खुफिया जानकारी हासिल करने का आरोप

Thu, 20 Feb 2020 06:13 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 20 Feb 2020 06:13 PM IST
सार

  • मीडिया संस्थानों को विदेशी दूतावास का दिया दर्जा, लगाया खुफियागिरी का आरोप
  • मीडिया संस्थानों के कर्मचारियों और संपत्तियों का ब्यौरा मांगा
  • चीन ने जताई तीखी नाराजगी, कहा-चीनी मीडिया पूरी तरह निष्पक्ष और स्वतंत्र

विज्ञापन
US highlights 5 china state media as arm of beijing
us china trade war

विस्तार

चीन को लेकर अमेरिका ने अपने रवैये में और सख्ती दिखाते हुए अब अमेरिका में काम करने वाले चीनी मीडिया संस्थानों को निशाना बनाया है। ट्रंप प्रशासन ने आरोप लगाया है कि अमेरिका में चल रहे पांच मीडिया संस्थान दरअसल अमेरिका में चीनी दूतावास के तरीके से काम कर रहे हैं और अमेरिका की खुफिया जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन


अमेरिका ने इन संस्थानों के कर्मचारियों और उनके संपत्तियों का ब्यौरा मांगते हुए इन संस्थानों को विदेशी दूतावास की श्रेणी में तब्दील करने का फरमान जारी किया है। चीन ने अमेरिका के इस फैसले की कड़ी आलोचना की है और कहा है कि चीनी मीडिया पूरी तरह स्वतंत्र, निष्पक्ष और पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करते हुए काम करती है।
विज्ञापन


चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता कंग श्वांग ने बताया कि चीनी मीडिया ने पूरी निष्पक्षता के साथ चीन और अमेरिका की जनता की समझ और संपर्क के आधार पर दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक आदान प्रदान में हमेशा से सकारात्मक भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने अमेरिका से अनुरोध किया कि वह चीन के खिलाफ शीतयुद्ध बंद कर मीडिया के प्रति की गई इस कार्रवाई को वापस ले।

अमेरिकी विदेश विभाग ने सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ, चाइना ग्लोबल टेलीविजन नेटवर्क, चाइना रेडियो इंटरनेशनल, चाइना डेली डिस्ट्रिब्यूशन समेत पांच मीडिया संस्थानों से कहा है कि अमेरिका में किसी भी संपत्ति की खरीद से पहले उन्हें मंजूरी लेनी होगी।

विदेश विभाग ने यह भी कहा है कि इन संस्थानों को अमेरिकी नागरिकों समेत अपने सभी कर्मचारियों की सूची भी सौंपनी होगी। इस नए दर्जे के साथ ही ये संस्थान उन नियमों के दायरे में आ जाएंगे जो विदेशी दूतावासों तथा वाणिज्य दूतावासों पर लागू होते हैं।


अमेरिकी विदेश विभाग के दो अधिकारियों ने कहा है कि ये फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि चीन इन मीडिया संस्थानों को अपनी सरकार के नियंत्रण में चलाने की कोशिश करता रहा है और राष्ट्रपति शी जिनपिंग इन संस्थानों के जरिए तेजी से चीन के प्रचार का अपना एजेंडा चला रहे हैं। यहां काम करने वाले कर्मचारी चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रचारतंत्र का हिस्सा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed