फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US health protection agency CDC added three new symptoms to its list of Coronavirus symptoms

कोरोना वायरस के ये भी हैं तीन लक्षण, अमेरिका की सर्वोच्च स्वास्थ्य एजेंसी ने किए शामिल

Sun, 28 Jun 2020 09:41 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 28 Jun 2020 09:41 PM IST
विज्ञापन
US health protection agency CDC added three new symptoms to its list of Coronavirus symptoms
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

अमेरिका में स्वास्थ्य मामलों की सर्वोच्च संस्था सीडीसी (सेंटर फॉर डीसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन या रोग नियंत्रण एवं निवारण केंद्र) ने कोरोना वायरस के लक्षणों की सूची में तीन और लक्षण शामिल किए हैं। अमेरिकी स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी ने बहती नाक (रनिंग नोज), जी मिचलाना और डायरिया या दस्त को कोरोना वायरस बीमारी के लक्षणों में शामिल किया है। इसके साथ ही एजेंसी अभी तक इस वायरस के 12 लक्षणों की पहचान कर चुकी है। 

विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के लक्षणों की सूची में अभी तक बुखार या ठंड लगना, खांसी, सांस की समस्या, थकान, शरीर या मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द, स्वाद या गंध की क्षमता प्रभावित होना और गले में खराश जैसे लक्षण शामिल थे। सीडीसी की वेबसाइट के मुताबिक कोरोना वायरस से पीड़ित व्यक्तियों में अलग-अलग लक्षण दिखाई दे सकते हैं और विभिन्न मामलों में बीमारी की गंभीरता का स्तर भी अलग-अलग हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, सीडीसी का कहना है कि यह सूची सभी संभावित लक्षणों को सम्मिलित नहीं करती है। जैसै-जैसे हम कोविड-19 के बारे में और जानेंगे यह सूची अपडेट होती रहेगी। इसके साथ ही इस संघीय स्वास्थ्य एजेंसी ने चेतावनी दी है कि वायरस के संपर्क में आने के दो से 14 दिनों बाद तक लक्षण दिखाई दे सकते हैं। बता दें कि इस वैश्विक महामारी की शुरुआत में लक्षणों की सूची बुखार, खांसी और सांस संबंधी समस्याओं तक ही सीमित थी। 

विज्ञापन

अप्रैल में सीडीसी ने इस बीमारी के लक्षणों की सूची में छह नए लक्षण शामिल किए थे। इनमें ठंड लगना, मांसपेशियों में दर्द, सिर में दर्द, गले में खराश और स्वाद या सूंघने की क्षमता में समस्या आने के लक्षण थे। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की ओर जे जारी आंकड़ों के अनुसार दुनियाभर में कोरोना वायरस के एक करोड़ से ज्यादा मामले हो चुके हैं वहीं, पिछले कुछ महीनों में इस महामारी से चार लाख 97 हजार ज्यादा लोगों की मौत हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed