फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Foreign Ministry said India is more than just a partner for an open and secure Indo Pacific Region

अमेरिका: विदेश मंत्रालय ने कहा- ‘खुले और सुरक्षित हिंद-प्रशांत के लिए सिर्फ एक भागीदार से ज्यादा है भारत’

Fri, 18 Feb 2022 01:33 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वॉशिंगटन
एजेंसी, वॉशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Fri, 18 Feb 2022 01:33 AM IST
सार

पूर्वी एशियाई और प्रशांत मामलों के लिए सहायक विदेश मंत्री डेनियल क्रिटेनब्रिंक और दक्षिण-मध्य एशियाई मामलों के ब्यूरो सहायक सचिव डोनाल्ड लू ने बाइडन-हैरिस प्रशासन की हाल ही में जारी हिंद-प्रशांत रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने खुले, जुड़े, समृद्ध, सुरक्षित और लचीले क्षेत्र की मजबूती पर जोर दिया।

विज्ञापन
US Foreign Ministry said India is more than just a partner for an open and secure Indo Pacific Region
भारत-अमेरिका (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों ने कहा है कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका के नेतृत्व की बहाली के लिए बाइडन प्रशासन के दृष्टिकोण में भारत सिर्फ एक भागीदार से अधिक है। उन्होंने बताया कि अमेरिका ने भविष्य में इस क्षेत्र की सुरक्षा के लिए सभी विकल्प खुले रखे हैं। वह भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का इच्छुक है।

विज्ञापन


पूर्वी एशियाई और प्रशांत मामलों के लिए सहायक विदेश मंत्री डेनियल क्रिटेनब्रिंक और दक्षिण-मध्य एशियाई मामलों के ब्यूरो सहायक सचिव डोनाल्ड लू ने बाइडन-हैरिस प्रशासन की हाल ही में जारी हिंद-प्रशांत रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने खुले, जुड़े, समृद्ध, सुरक्षित और लचीले क्षेत्र की मजबूती पर जोर दिया।
विज्ञापन


लू ने कहा, भारत हमारे लिए सिर्फ एक भागीदार से बढ़कर है। हम इस क्षेत्र के किसी भी देश की तुलना में दैनिक आधार पर भारत के साथ अधिक निकटता से काम करते हैं। भारत से रणनीतिक रिश्तों पर बात करते हुए क्रिटेनब्रिंक ने कहा, दोनों पक्षों ने जटिल मुद्दों के बावजूद मेलबर्न में हुई क्वाड बैठक के दौरान आपसी हितों के मुद्दों पर बातचीत की। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने हिंद-प्रशांत सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भागीदारों के साथ काम के इच्छुक
डेनियल क्रिटेनब्रिंक और डोनाल्ड लू ने कहा, हम आपूर्ति शृंखला, ऊर्जा, वित्तपोषण बुनियादी ढांचे और व्यापार मुद्दों समेत कई मामलों पर भागीदारों के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं। लू ने कहा, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि भारतीय सहयोगी पूरे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका और अन्य भागीदारों दोनों को शामिल करने में बहुत रुचि रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed