फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US foreign Department barred entry of 16 Saudi nationals over their role Khashoggi murder

खशोगी हत्या कांड : अमेरिका ने सऊदी अरब के 16 नागरिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया

Tue, 09 Apr 2019 12:26 PM IST
साहिल धुलिया वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: साहिल धुलिया Updated Tue, 09 Apr 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन
US foreign Department barred entry of 16 Saudi nationals over their role Khashoggi murder
पत्रकार जमाल शखोगी (फाइल फोटो)

पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या में भूमिका को आधार बनाते हुए अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने सोमवार को सऊदी अरब के 16 नागरिकों के देश में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया। गौरतलब है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खशोगी हत्याकांड से निपटने के अपने तरीकों को लेकर अकसर कटु आलोचना के शिकार होते रहे हैं।

विज्ञापन


अमेरिकी अखबार के लिए लिखने वाले पत्रकार खशोगी की दो अक्टूबर, 2018 को इस्तांबुल स्थित सऊदी अरब के वाणिज्य दूतावास में हत्या कर दी गई थी। खशोगी की हत्या सऊदी अरब के खुफिया विभाग के 15 अधिकारियों की एक टीम ने की थी जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी बहुत आलोचना हुई।
विज्ञापन




सच्चाई यह है कि सीआईए से मिली जानकारी के आधार पर अमेरिकी सीनेट द्वारा सऊदी अरब के वली अहद मोहम्मद बिन सलमान को हत्या के लिए ‘‘जिम्मेदार’’ ठहराए जाने के बाद भी राष्ट्रपति ट्रंप ने उनके खिलाफ कार्रवाई करने से सार्वजनिक रूप से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई करने के बजाए ट्रंप ने जोर दिया कि सऊदी अरब हथियारों का बड़ा खरीददार है और क्षेत्र में ईरान के खिलाफ अमेरिका का महत्वपूर्ण सहयोगी भी। विदेश विभाग ने 16 लोगों की सूची जारी कर उनपर लगे प्रतिबंध की घोषणा की है।

विदेश विभाग ने अपने बयान में उन व्यक्तियों के नाम बताए हैं जिन्हें प्रतिबंधित किया गया है और कहा कि उन्हें विदेश विभाग, विदेशी संचालन और संबंधित कार्यक्रम विनियोग अधिनियम 2019 की धारा 7031 (सी) के तहत नामित किया गया है।

इस धारा के अंतर्गत उन लोगों को अमेरिका में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होती जिनके बारे में विदेश विभाग के पास विश्वसनीय जानकारी हो कि विदेशी सरकार के वह अधिकारी भ्रष्टाचार या मानवाधिकार उल्लंघन में संलिप्त हैं। इस तरह के व्यक्तियों और उनके परिवार को अमेरिका में प्रवेश के अयोग्य माना जाता है। 

कानून के अतंर्गत विदेश विभाग को सार्वजनिक तौर पर या निजी तौर पर इस तरह के अधिकारियों और उनके तत्कालीन परिवार के सदस्यों को नामित करना पड़ता है। इससे पहले विदेश विभाग ने लगभग दो दर्जन सऊदी अधिकारियों का वीजा रद्द कर दिया था और 17 अन्य लोगों की संपत्ति को जब्त कर लिया था।


कुछ दिनों पहले एक रिपोर्ट में कहा गया था कि सऊदी के जिस दल ने खशोगी की हत्या की थी, उसे अमेरिका में प्रशिक्षण दिया गया था। वाशिंगटन पोस्ट की इस रिपोर्ट में मौत से जुड़े और भी कई तथ्यों की जानकारी दी गई थी। खशोगी वाशिंगटन पोस्ट के लिए लेख लिखा करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed