फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Federal workers return to offices amid threat from Elon Musk

US: एलन मस्क की धमकी- कार्यालयों में वापस लौटें संघीय कर्मचारी, वरना छुट्टी कर दी जाएगी

Tue, 25 Feb 2025 08:25 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 25 Feb 2025 08:25 AM IST
सार

एलन मस्क ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक पोस्ट में कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि जो कर्मचारी इस सप्ताह अपने-अपने कार्यालय नहीं लौट पाते हैं तो उन्हें प्रशासनिक अवकाश पर भेज दिया जाएगा। 

विज्ञापन
US Federal workers return to offices amid threat from Elon Musk
एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एक्स@whiteaglesoarng

विस्तार

अमेरिका में बड़ी संख्या में संघीय कर्मचारी कोरोना महामारी के बाद से ही घर से काम कर रहे थे। अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद सभी संघीय कर्मचारी अपने-अपने कार्यालयों में वापस लौट रहे हैं। सरकारी दक्षता विभाग के प्रमुख और राष्ट्रपति ट्रंप के करीबी दिग्गज अरबपति एलन मस्क ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक पोस्ट में कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि जो कर्मचारी इस सप्ताह अपने-अपने कार्यालय नहीं लौट पाते हैं तो उन्हें प्रशासनिक अवकाश पर भेज दिया जाएगा। 
विज्ञापन


कुछ कर्मचारियों को दी गई है छूट
पर्यावरण संरक्षण एजेंसी के नए प्रशासक ली जेल्डिन ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने पूर्णकालिक रूप से घर से काम करने की सुविधा को समाप्त कर दिया है। जेल्डिन ने कहा कि पिछले साल सोमवार और शुक्रवार को मुख्यालय में कर्मचारियों की औसत उपस्थिति 9 प्रतिशत से भी कम रही। हालांकि अभी सभी कर्मचारियों के बैठने के लिए कई कार्यालयों में पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं। ऐसे में सभी कर्मचारियों को कार्यालय लौटने में अभी थोड़ा वक्त लग सकता है। सरकार ने भी 50 मील दूर रहने वाले कर्मचारियों को अभी कार्यालयों में रिपोर्ट करने से छूट दी है और उन्हें कुछ वक्त दिया है। 
विज्ञापन


अमेरिका में संघीय कर्मचारियों का कार्यबल बहुत बड़ा
अमेरिका के स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग ने भी अपने दूरस्थ कर्मचारियों को दफ्तरों में लौटने का निर्देश दिया है, भले ही उनकी नियुक्ति दूरस्थ भूमिका के लिए की गई थी। प्यू रिसर्च सेंटर के अनुसार, अमेरिका में पिछले साल नवंबर तक संघीय सरकार ने 30 लाख से ज़्यादा लोगों को रोज़गार दिया था। यह देश के पूरे नागरिक कार्यबल का लगभग 1.9% था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने मस्क का समर्थन किया 
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क की उस मांग का समर्थन किया कि जिसमें मस्क ने संघीय कर्मचारियों को सोमवार तक अपनी हालिया उपलब्धियों के बारे में जानकारी देने या फिर नौकरी से निकाले जाने की धमकी दी है। राष्ट्रपति ट्रंप ने भी अब मस्क के उस आदेश का समर्थन किया है और कहा है कि अगर कर्मचारी अपनी उपलब्धियों पर जवाब नहीं देते हैं तो इसका मतलब है कि या तो वे हैं ही नहीं या फिर उन्होंने काम नहीं किया तो फिर आपको नौकरी से निकाल दिया जाएगा। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि सरकारी दक्षता विभाग ने सैंकड़ों अरबों डॉलर की धोखाधड़ी का खुलासा किया है। जांच में पता चला है कि जो कर्मचारी मौजूद भी नहीं हैं, उन्हें भी संघीय वेतन मिल रहा है। हालांकि ट्र्ंप ने अपने दावे के पक्ष में कोई सबूत पेश नहीं किया। 

संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed