{"_id":"68b0c5776fa19a89c8058c8a","slug":"us-federal-reserve-governor-lisa-cook-files-lawsuit-against-trump-administration-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: फेडरल रिजर्व गवर्नर लिसा कुक ने ट्रंप प्रशासन पर किया केस, बर्खास्तगी रोकने की कानूनी जंग शुरू","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: फेडरल रिजर्व गवर्नर लिसा कुक ने ट्रंप प्रशासन पर किया केस, बर्खास्तगी रोकने की कानूनी जंग शुरू
Fri, 29 Aug 2025 02:39 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Fri, 29 Aug 2025 02:39 AM IST
सार
संघीय बैंक के 112 साल के इतिहास में अब तक किसी राष्ट्रपति ने किसी गवर्नर को हटाने की कोशिश नहीं की थी। लेकिन गत सोमवार देर रात डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पत्र पोस्ट कर कुक को बर्खास्त करने की घोषणा की थी। ट्रंप का दावा है कि कुक ने 2021 में, नियुक्ति से पहले, मॉर्गेज धोखाधड़ी की थी।
विज्ञापन
फेड गवर्नर लिसा कुक और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : federalreserve.gov / पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी फेडरल रिजर्व (फेड) की गवर्नर लिसा कुक ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। यह मुकदमा उनकी बर्खास्तगी रोकने के उद्देश्य से किया गया है और माना जा रहा है कि यह ऐतिहासिक कानूनी लड़ाई संघीय बैंक की दशकों पुरानी राजनीतिक स्वतंत्रता को प्रभावित कर सकती है।
विज्ञापन
संघीय बैंक के 112 साल के इतिहास में अब तक किसी राष्ट्रपति ने किसी गवर्नर को हटाने की कोशिश नहीं की थी। लेकिन गत सोमवार देर रात ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पत्र पोस्ट कर कुक को बर्खास्त करने की घोषणा की थी। ट्रंप का दावा है कि कुक ने 2021 में, नियुक्ति से पहले, मॉर्गेज धोखाधड़ी की थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Minneapolis Shooting: स्कूल में 116 राउंड फायरिंग; पुलिस बोली- घृणा से भरे हमलावर ने हत्यारों को नायक माना
विज्ञापन
राष्ट्रपति नीतिगत मतभेदों के आधार पर फेड अधिकारियों को नहीं हटा सकते: सर्वोच्च न्यायालय
अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय पहले ही संकेत दे चुका है कि राष्ट्रपति केवल नीतिगत मतभेदों के आधार पर फेड अधिकारियों को नहीं हटा सकते। हटाने का आधार केवल गंभीर कारण जैसे कदाचार या कर्तव्य में लापरवाही हो सकता है। अधिकांश कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसी स्थिति में बर्खास्तगी से पहले एक न्यायिक प्रक्रिया होनी चाहिए, जिससे संबंधित अधिकारी अपना पक्ष रख सके। लेकिन कुक को अब तक कोई मौका नहीं दिया गया है और न ही उन पर किसी प्रकार का आपराधिक आरोप तय हुआ है।
ये भी पढ़ें: Argentina: बहन के बचाव में उतरे राष्ट्रपति माइली, भ्रष्टाचार के आरोपों को राजनीतिक विरोधियों की चाल बताया
फेड अध्यक्ष पर लगातार हमला कर रहे ट्रंप
ट्रंप का यह कदम उस समय आया है जब वे लगातार फेड के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल और उनकी ब्याज दर निर्धारण समिति पर हमला कर रहे हैं। ट्रंप चाहते हैं कि संघीय बैंक तेजी से ब्याज दर घटाए। वर्तमान में फेड की शॉर्ट-टर्म ब्याज दर 4.3% है, जिसे पिछले साल एक प्रतिशत घटाया गया था। विशेषज्ञों का कहना है कि कुक को हटाने का कदम दरअसल राजनीतिक दबाव बनाने और फेड बोर्ड में ट्रंप समर्थक नियुक्त करने की रणनीति हो सकता है। ट्रंप पहले ही कह चुके हैं कि वे फेड में केवल उन्हीं लोगों को नियुक्त करेंगे जो कम ब्याज दर का समर्थन करें।