फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Federal Communications Commission banned China Huawei and ZTE

अमेरिका के संघीय संचार आयोग ने चीन की हुआवे और जेडटीई पर लगाया बैन

Wed, 01 Jul 2020 06:32 AM IST
अवधेश कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: अवधेश कुमार Updated Wed, 01 Jul 2020 06:32 AM IST
विज्ञापन
US Federal Communications Commission banned China Huawei and ZTE
US Federal Communications Commission - फोटो : Social Media
अमेरिका के संघीय संचार आयोग (एफसीसी) ने अमेरिकी संचार नेटवर्क को सुरक्षित करने के अपने प्रयासों के तहत चीनी कंपनी हुआवे और जेडटीई के उपकरणों के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया। यह कार्रवाई एफसीसी के पब्लिक सेफ्टी एंड होमलैंड सिक्योरिटी ब्यूरो की तरफ से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे के तहत की गई है। इन दोनों कंपनियों के साथ-साथ इनकी मूल कंपनियों, संबंद्ध कंपनियों और सहायक कंपनियों पर भी प्रतिबंध लगा दिया।
विज्ञापन


इस प्रतिबंध के बाद अब इन कंपनियों से किसी भी तरह के उपकरण या सेवाओं की खरीद नहीं की जा सकेगी। हालांकि दोनों कंपनियां इसके खिलाफ यूनाइटेड स्टेट्स कोर्ट ऑफ अपील में गुहार लगा सकती हैं। एफसीसी के चेयरमैन अजीत पाई ने कहा, पुख्ता सबूतों के आधार पर दिए गए आज के आदेशों में ब्यूरो ने हुआवे और जेडटीई को अमेरिकी संचार नेटवर्क और हमारे 5जी सेवाओं के भविष्य के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे के तौर पर चिह्नित किया है। 
विज्ञापन


दोनों कंपनियों के चीन की कम्युनिस्ट पार्टी और चीनी सैन्य हथियार समूह से करीबी संबंध हैं और दोनों कंपनियां चीनी कानून के तहत अपने देश की खुफिया सेवा की मदद करने के लिए बाध्य हैं। इसके चलते इन कंपनियों के जरिये हम चीनी कम्युनिस्ट पार्टी को अपने नेटवर्क को संवेदनशील बनाने और नुकसान पहुंचाने का मौका नहीं दे सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed