{"_id":"632b6ff1a3e9f03fa47ec3ef","slug":"us-fda-warns-after-tiktok-challenge-do-not-cook-chicken-in-nyquil","type":"story","status":"publish","title_hn":"NyQuil: ये तो मूर्खता की हद है.. खांसी की दवा से चिकन पकाने का 'टिकटॉक चैलेंज', FDA को जारी करनी पड़ी चेतावनी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
NyQuil: ये तो मूर्खता की हद है.. खांसी की दवा से चिकन पकाने का 'टिकटॉक चैलेंज', FDA को जारी करनी पड़ी चेतावनी
Thu, 22 Sep 2022 02:10 AM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 22 Sep 2022 02:10 AM IST
सार
अधिसूचना में बताया गया है कि यहां तक कि अगर आप चिकन नहीं भी खाते हैं, तो भी उबलती हुई दवाओं की भाप आपके शरीर में प्रवेश कर सकती है और यह आपके फेफड़ों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है।
विज्ञापन
chicken
- फोटो : istock
विस्तार
अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि खांसी की दवा नायकील (NyQuil) में चिकन पकाना न केवल मूर्खतापूर्ण है बल्कि यह आपके बच्चों के लिए बड़ा खतरा भी पैदा कर सकता है।
विज्ञापन
दरअसल सोशल मीडिया पर यह दवा खूब वायरल हो रही है। वीडियो में लोगों को इस दवा के साथ चिकन पकाने का चैलेंज दिया जा रहा है। एफडीए के मुताबिक, सोशल मीडिया पर लोगों को नायकील या इसी तरह की दवाओं के साथ चिकन पकाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
विज्ञापन
15 सितंबर को जारी एक अधिसूचना में एफडीए ने कहा कि उबलती दवा के साथ चिकन पकाने से वह और केंद्रित हो सकती हैं और दूसरे तरीकों से इसके गुणों में बदलाव हो सकता है।
विज्ञापन
अधिसूचना में बताया गया है कि यहां तक कि अगर आप चिकन नहीं भी खाते हैं, तो भी उबलती हुई दवाओं की भाप आपके शरीर में प्रवेश कर सकती है और यह आपके फेफड़ों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शॉर्ट वीडियो एप टिक-टॉक पर किशोरों को इस तरह का चैलेंज दिया जा रहा है। यह पहली बार नहीं है जब एफडीए ने सोशल मीडिया पर दी जा रही चुनौतियों को लेकर चेतावनी जारी की है। सितंबर 2020 में इसी तरह की चेतावनी जारी की गई थी। तब एक शॉर्ट वीडियो एप पर किशोरों ने 'बेनाड्रिल चैलेंज' में हिस्सा लिया था, जिसके बाद कई किशोरों के आपातकालीन कक्षों में भर्ती होने या मरने की खबरें सामने आईं थीं।
एफडीए, अमेरिका के स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग की एक एजेंसी है जो मानव और पशु चिकित्सा दवाओं, टीकों और मानव उपयोग के लिए अन्य जैविक उत्पादों और चिकित्सा उपकरणों की सुरक्षा और सार्वजनिक स्वास्थ्य की रक्षा करती है। यह एजेंसी देश में खाद्य आपूर्ति, सौंदर्य प्रसाधन, आहार, इलेक्ट्रॉनिक विकिरण छोड़ने वाले उत्पादों और तंबाकू उत्पादों को विनियमित करने के लिए जिम्मेदार है।