फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   us envoy advised russia on how putin to pitch ukraine peace plan with donald trump claim report

Russia Ukraine War: यूक्रेन के साथ शांति वार्ता के लिए रूस की मदद कर रहा अमेरिका, रिपोर्ट में बड़ा दावा

Wed, 26 Nov 2025 09:00 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 26 Nov 2025 09:00 AM IST
सार

विटकॉफ ने ही यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के वॉशिंगटन दौरे से पहले पुतिन-ट्रंप के बीच फोन कॉल की सलाह दी थी। जेलेंस्की ने बीती 17 अक्तूबर को वॉशिंगटन का दौरा किया था।

विज्ञापन
us envoy advised russia on how putin to pitch ukraine peace plan with donald trump claim report
पुतिन और ट्रंप। - फोटो : PTI

विस्तार

एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यूक्रेन के साथ शांति वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए अमेरिका, रूस की मदद कर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष सलाहकार स्टीप विटकॉफ ने बीते दिनों रूस के एक शीर्ष अधिकारी को फोन कर सलाह दी थी कि रूस को किस तरह से ट्रंप के सामने यूक्रेन के साथ शांति वार्ता की योजना पेश करनी चाहिए। 
विज्ञापन


अमेरिकी और रूसी अधिकारी की बातचीत का हुआ खुलासा
रिपोर्ट के अनुसार, स्टीव विटकॉफ ने बीती 14 अक्तूबर को पुतिन के शीर्ष विदेश मामलों के सलाहकार यूरी उशाकोव के साथ पांच मिनट से ज्यादा फोन पर बात की थी। इस बातचीत के दौरान विटकॉफ ने रूसी अधिकारी को सलाह दी कि पुतिन को राष्ट्रपति ट्रंप के सामने यूक्रेन में संघर्ष विराम का मुद्दा उठाना चाहिए। इस बातचीत में विटकॉफ ने ही यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के वॉशिंगटन दौरे से पहले पुतिन-ट्रंप के बीच फोन कॉल की सलाह दी थी। जेलेंस्की ने बीती 17 अक्तूबर को वॉशिंगटन का दौरा किया था। इसके बाद 24-26 अक्तूबर को विटकॉफ ने मियामी में रूस के एक शीर्ष अधिकारी से मुलाकात की और फिर 29 अक्तूबर को विटकॉफ ने रूसी अधिकारियों के साथ फोन पर विस्तृत चर्चा की थी। हालांकि इस खुलासे पर अमेरिका और रूस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- US: रिपोर्ट का दावा- काश पटेल को एफबीआई निदेशक पद से हटाएंगे ट्रंप; व्हाइट हाउस ने किया खारिज
विज्ञापन
विज्ञापन


शांति वार्ता योजना पर सहमति बनाने की कोशिशें जारी
हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन के बीच संघर्ष विराम के लिए 28 बिंदुओं वाली एक शांति योजना प्रस्तावित की है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी इसका समर्थन किया है और कहा है कि यह योजना संघर्ष विराम का आधार बन सकती है। हालांकि यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की इसके लिए तैयार नहीं हुए क्योंकि इस समझौते के अनुसार, यूक्रेन को अपना बड़ा भूभाग रूस को देना होता और साथ ही नाटो में शामिल होने की बात भी उसे भूलनी पड़ती। जेलेंस्की की नाराजगी के बाद शांति योजना में बदलाव किया गया और इसे 19 बिंदुओं में समेटा गया। अब नए प्रस्ताव पर जेलेंस्की ने सहमति के संकेत दिए हैं। लेकिन अब पुतिन इससे असहमत हो गए हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed