{"_id":"673d8ef3c12be9fdef01080e","slug":"us-embassy-in-ukraine-kyiv-closed-due-to-air-attack-russia-war-escalation-vladimir-putin-threat-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ukraine: रूस-यूक्रेन युद्ध बढ़ने का खतरा, अमेरिका ने कीव में अपना दूतावास किया बंद, हवाई हमले का डर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Ukraine: रूस-यूक्रेन युद्ध बढ़ने का खतरा, अमेरिका ने कीव में अपना दूतावास किया बंद, हवाई हमले का डर
Wed, 20 Nov 2024 01:07 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीव
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 20 Nov 2024 01:07 PM IST
सार
अमेरिका को डर है कि उनके कीव स्थित दूतावास पर हवाई हमला हो सकता है। अमेरिका के विदेश विभाग ने बयान जारी कर यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और रूसी राष्ट्रपति पुतिन
- फोटो : एएनआई
विस्तार
रूस यूक्रेन युद्ध के बीच तनाव बढ़ने के बीच अमेरिका ने कीव स्थित अपने दूतावास को बंद करने का आदेश दिया है। साथ ही दूतावास के अधिकारियों को सुरक्षित जगहों पर पनाह लेने की सलाह दी है। दरअसल अमेरिका को डर है कि उनके कीव स्थित दूतावास पर हवाई हमला हो सकता है। अमेरिका के विदेश विभाग ने बयान जारी कर यह जानकारी दी है।
अमेरिका की यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइलों के इस्तेमाल की मंजूरी देने के बाद हालात हुए तनावपूर्ण
गौरतलब है कि अमेरिका का यह कदम ऐसे वक्त सामने आया है, जब रूस और यूक्रेन के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। खासकर अमेरिका द्वारा यूक्रेन को रूस के भीतर लंबी दूरी की मिसाइलों से हमले की मंजूरी देने के बाद हालात काफी तनावपूर्ण हो गए हैं। रूस ने भी इसे लेकर धमकी दी है। दरअसल अमेरिका की मंजूरी के बाद रूस के अहम सैन्य और राजनीतिक प्रतिष्ठान यूक्रेन के निशाने पर आ गए हैं। इसके बाद रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भी संशोधित परमाणु नीति पर हस्ताक्षर कर दिए, जिसके तहत रूस यूक्रेन युद्ध में लंबी दूरी की मिसाइलों से हमले को तीसरे देश की संलिप्तता मानी जाएगी और इसके जवाब में रूस परमाणु हमला भी कर सकता है।
यूरोपीय देश युद्ध की दहशत में
ताजा घटनाक्रम के बाद हालात इतने तनावपूर्ण हो गए हैं कि यूरोप के तीन देशों नॉर्वे, स्वीडन और फिनलैंड में दहशत फैल गई है और इन तीनों देशों की सरकारों ने अपने नागरिकों को सभी जरूरी चीजों का स्टॉक रखने की सलाह दी है और साथ ही अपने सैनिकों को युद्ध के लिए तैयार रहने को कहा है। स्वीडन ने तो परमाणु युद्ध की स्थिति में लोगों को विकिरण से बचने के लिए इस्तेमाल होने वाली आयोडीन की गोली खरीदकर रखने के निर्देश दिए हैं। नाटो और यूरोपीय संघ के देश हंगरी और स्लोवाकिया ने जो बाइडन के फैसले से नाराजगी जताई है और उन पर रूस यूक्रेन युद्ध को भड़काने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन